Coolie-War 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर एक तरह ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ और दूसरी ओर रजनीकांत की मूवी ‘कुली’ है। दोनों फिल्में एक ही दिन टिकट खिड़की पर आई है। ऐसे में पहले दिन ही टिकट विंडो पर तगड़ा टकराव हुआ है। इस बीच अब इन दोनों फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है?
फिल्म ‘वॉर 2’
Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ‘वॉर 2’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 55.79 करोड़ रुपये का कलेकशन कर लिया है। अभी ये इस फिल्म के फाइनल नंबर नहीं है बल्कि ये अब तक का कलेक्शन है। इसी के साथ अगर फिल्म ‘कुली’ की बात करें तो ये फिल्म अपनी रिलीज के दूसरे दिन 44.8 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के ऑफिशियल कलेक्शन के नंबर में सुबह तक बदलाव हो सकता है।
फिल्म ‘कुली’
वहीं, अगर इस दोनों फिल्मों की ओपनिंग डे की कमाई की बात करें तो फिल्म ‘वॉर 2’ ने अपने ओपनिंग डे पर 52.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म ‘कुली’ ने पहले दिन 65 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, अगर इन दोनों फिल्मों की टोटल कमाई की बात करें तो ‘वॉर 2’ ने 107.29 करोड़ रुपये कमाए हैं और ‘कुली’ ने 109.8 करोड़ का कलेक्शन किया है।
जूनियर एनटीआर के फैंस निराश
इसके अलावा अगर फिल्म ‘वॉर 2’ की बात करें तो इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा जूनियर एनटीआर भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। हालांकि, फिल्म में सिर्फ ऋतिक रोशन छाए हुए हैं और जूनियर एनटीआर को उस तरह से नहीं दिखाया गया है, जिसकी उम्मीद फैंस कर रहे थे। वहीं, अगर ‘कुली’ की बात करें तो इस फिल्म को लोगों का अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला है और फिल्म शानदार कमाई भी कर रही है।
यह भी पढ़ें- RJ Mahvash का इंस्टाग्राम हैक करने की कोशिश, चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने हैकर को यूं किया टैकल
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
7 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
7 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
18 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
18 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
20 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines