Box Office Collection: प्रभास की ‘द राजा साहब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. अब तो बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म रेंगने लगी है. इसके साथ ही ‘राहु-केतु’ और ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ भी बॉक्स ऑफिस पर लाखों में ही सिमट कर रह गई है. जहां एक तरफ ये तीनों फिल्में लाखों में कमाई कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरह साउथ की ‘मन शंकर वर प्रसाद गारू’ करोड़ों में कमाई कर रही है और इस फिल्म ने इन तीनों फिल्मों को धूल चटा दी है. चलिए आपको भी बताते हैं चारों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है.
‘द राजा साहब’ ने 14वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘द राजा साहब’ ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 51 लाख की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 142.71 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने अभी तक 204 करोड़ का कलेक्शन ही किया है. ‘द राजा साहब’ में प्रभास के साथ संजय दत्त भी लीड रोल में दिखाई दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद फिल्म कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है.
यह भी पढ़ें: Oscars 2026 Update: 98वें ऑस्कर में फिर टूटा भारत का सपना, ‘होमबाउंड’ को नहीं मिला नॉमिनेशन
चिरंजीवी की फिल्म ने चटाई धूल
कलेक्शन के मामले में ‘द राजा साहब’ को चिरंजीवी की फिल्म ‘मन शंकर वर प्रसाद गारू’ ने धूल चटा दी है. चिरंजीवी की फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन ही हुए हैं और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर ली हे. 11वें दिन फिल्म ने 3.15 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 179 करोड़ और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 252.8 करोड़ का कलेक्शन किया है. सोशल मीडिया पर भी ‘मन शंकर वर प्रसाद गारू’ की काफी तारीफ हो रही है.
यह भी पढ़ें: सत्यजीत रे की वो 12 मिनट की शॉर्टफिल्म, जिसने सिनेमा को दिया नया नजरिया, नहीं किया एक भी डायलॉग का इस्तेमाल
‘राहु-केतु’ और ‘हैप्पी पटेल’ का कलेक्शन
वहीं पुलकित सम्राट-वरुण शर्मा की ‘राहु-केतु’ और वीर दास की ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही हैं. राहु-केतु ने 7वें दिन 27 लाख की कमाई की. भारत में फिल्म ने 6.07 करोड़ और वर्ल्डवाइड 6.9 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ की बात करें तो इस फिल्म ने 7वें दिन 15 लाख का कलेक्शन किया. भारत में कलेक्शन 5.5 करोड़ और दुनियाभर में ये आंकड़ा 6.3 करोड़ पहुंच गया है. दोनों फिल्मों को सोशल मीडिया पर भी कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
8 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines