Box Office Collection: प्रभास की ‘द राजा साहब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. 13वें दिन ही फिल्म की कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है. इसके साथ ही पुलकित सम्राट-वरुण शर्मा की ‘राहु-केतु’ और वीर दास की ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ की रफ्तार छठे दिन ही धीमी हो गई है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर तीनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?
‘द राजा साहब’ की अब तक की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘द राजा साहब’ की कमाई में 13वें दिन गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने 13वें दिन 48 लाख की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 141.98 करोड़ की ही कमाई की है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 203 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में प्रभास के साथ-साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल और मालविका मोहनन लीड रोल में हैं.
यह भी पढ़ें: 2025 की महाफ्लॉप फिल्म ने OTT पर आते ही काटा बवाल, कहानी में हैं कई ट्विस्ट, सस्पेंस भी हिलाएगा दिमाग
‘राहु-केतु’ का कलेक्शन
वहीं ‘राहु-केतु’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 38 लाख की कमाई की है. भारत में फिल्म ने अब तक 5.87 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें पुलकित सम्राट, वरुण धवन, शालिनी पांडे, चंकी पांडे और पीयूष मिश्रा मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. फिल्म को सोशल मीडिया पर भी कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है.
यह भी पढ़ें: O Romeo के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को बीच में छोड़ क्यों गए Nana Patekar? सामने आई वजह
‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ने कितनी की कमाई?
वीर दास की ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 19 लाख की कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने 5.29 करोड़ की कमाई कर ली है. दुनिया भर में फिल्म का ये आंकड़ा 6.25 करोड़ हो गया है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें वीर दास, मोना सिंह और मिथिला पाकर लीड रोल में हैं. इसके साथ ही आमिर खान और इमरान खान ने भी फिल्म में कैमियो किया है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines