Box Office Collection: प्रभास की द ‘राजा साहब’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं 12वें दिन तो फिल्म की कमाई लाखों में ही सिमट गई. प्रभास की फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लगातार कम होती दिखाई दे रही है. वहीं दूसरी ओर पुलकित सम्राट-वरुण शर्मा की ‘राहु-केतु’ और वीर दास की ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ की कमाई की रफ्तार भी बॉक्स ऑफिस धीमी होती जा रही है. चलिए तीनों फिल्मों की अब तक की कमाई के बारे में जानते हैं.
‘द राजा साहब’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार प्रभास की ‘द राजा साहब’ की कमाई में 12वें दिन भारी गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 12वें दिन 73 लाख का बिजनेस किया. भारत में अब तक द ‘राजा साहब’ ने 141.43 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 201.75 करोड़ का कलेक्शन ही किया है. फिल्म में प्रभास के साथ-साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और रिद्धि कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें: एआर रहमान के बाद रकुल प्रीत सिंह का बड़ा खुलासा, बॉलीवुड को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान
‘राहु-केतु’ का अब तक का कलेक्शन
वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की ‘राहु-केतु’ के बारे में बात करें तो फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और लगातार फिल्म की रफ्तार कम होती दिखाई दे रही है. ‘द राजा साहब’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 47 लाख का बिजनेस ही किया. भारत में फिल्म ने अब तक 5.42 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 5.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. बता दें इस फिल्म में वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट के साथ-साथ शालिनी पांडे, चंकी पांडे, पीयूष मिश्रा और अमित सियाल मुख्य भूमिका में हैं.
यह भी पढ़ें: ये थी बॉलीवुड की पहली Female Superstar, जितेंद्र-धर्मेंद्र से भी ज्यादा चार्ज करती थी फीस
‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ की कमाई
वहीं दूसरी ओर वीर दास स्टारर ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ की कमाई के बारे में बात करें तो फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 27 लाख का बिजनेस ही किया. फिल्म की रफ्तार पर ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है. भारत में फिल्म ने अब तक 5.07 करोड़ और वर्ल्डवाइड 5.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें वीर दास के साथ-साथ मिथिला पालकर, मोना सिंह, शारिब हाशमी और सृष्टि तावड़े भी अहम भूमिका में नजर आए हैं. इसके साथ ही आमिर खान और इमरान खान का फिल्म में कैमियो है.
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 hr agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
2 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines