हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'Cocktail 2' के आगे फीकी पड़ी 'पेद्दी', जानें कमाई की रेस में कौन निकला आगे?

Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. लेकिन इस मूवी ने साउथ सुपरस्टार राम चरण की ‘पेद्दी’ कमाई के मामले में फीकी पड़ गई है. चलिए जानते हैं इसके बारे में

विज्ञापन
Peddi vs Cocktail 2 में से किसने कमाए ज्यादा पैसे?

सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर कमाई कर रही है. इस मूवी में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अहम किरदार में नजर आए हैं. यह फिल्म 19 जून को थिएटर्स में रिलीज की गई है. वहीं राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ 04 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आई है. बता दें कि फिल्म को रिलीज करने से पहले मेकर्स ने पेड प्रीव्यू रखा था, जिसमें फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. हालांकि, अब दर्शक यह जानना चाहते हैं, कि शाहिद कपूर और राम चरण की फिल्मों में से किसने ज्यादा कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ें: Prime Video पर रिलीज होते ही छाई ये धांसू फिल्म, क्लाइमैक्स देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

कॉकटेल 2 ने 7वें दिने कितने का किया कलेक्शन?

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को रिलीज हुई थी. इस मूवी में शाहिद के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आई थी यह फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. वहीं फिल्म की कमाई की बात करें, तो सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 25 जून को 7 दिन हो चुके हैं और 7वें दिन मूवी ने खबर लिखे जाने तक 69.62 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Netflix पर छाई 1 घंटे 58 मिनट की ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म, IMDb 7.5 रेटिंग से मचाया धमाल

पेद्दी ने अब तक कितने का किया कारोबार

राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ की बात करें, तो यह मूवी 04 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. लेकिन मेकर्स ने मूवी को रिलीज करने से पहले इसका पेड प्रीव्यू रखा था. फिल्म का पेड प्रीव्यू 03 जून को रखा था, जिसमें फिल्म ने 18.50 करोड़ रुपये छापे थे. फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. इस मूवी को रिलीज हुए आज यानी 25 जून को 22 दिन हो चुके हैं फिल्म ने 22वें दिन 0.53 करोड़ रुपये छापे हैं. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 22 दिनों में 237.13 करोड़ रुपये छापे हैं. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola