Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा‘ 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद माना जा रहा था कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। हालांकि रिलीज के 5वें दिन भी ‘जिगरा’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। आलिया की इस फिल्म को टक्कर देने के लिए बॉक्स ऑफिस में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ उतरी।
हालांकि इस फिल्म का खुद बुरा हाल हो गया है। नतीजा ये है कि रिलीज के 5वें दिन भी राजकुमार और तृप्ति की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की है। आइए जानते हैं कि आलिया भट्ट या राजकुमार राव दोनों में से किस स्टार की फिल्म कमाई के मामले में आगे चल रही है…
जिगरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ में भाई और बहन की कहानी दिखाई गई है। जब भाई को ड्रग केस में मौत की सजा सुनाई जाती है, उसे बचाने के लिए एक बहन क्या-क्या कर सकती है, ये फिल्म की कहानी है। फिल्म में आलिया भट्ट का एक्शन सीक्वेंस भी है। वहीं कई हिस्सों में ‘जिगरा’ रुलाती भी है।
हालांकि रिलीज के 5वें दिन भी आलिया और वेदांग की यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जिगरा’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 19.85 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: गुणरत्न सदावर्ते के 7 गुण, 17 कंटेस्टेंट पर कैसे भारी पड़े एडवोकेट?
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का कलेक्शन
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी-रेट्रो फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ भी 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी आपको 90 के दशक में ले जाएगी जो आपको हंसी की फुल डोज देती है। हालांकि राजकुमार और तृप्ति की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ ने जहां पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं मंगलवार को यह फिल्म 2.15 करोड़ जुटा सकी। इसके बाद इस फिल्म की कुल कमाई 23.35 करोड़ रुपये हो गई है।
जिगरा से आगे निकली विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
बता दें कि आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से विवादों में घिरी हुई है, जिसकी वजह से इसका असर फिल्म की कमाई पर भी पड़ रहा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो रिलीज के 5वें दिन आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ कमाई के मामले में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ से पीछे है। जहां ‘जिगरा’ की टोटल कमाई 19.85 करोड़ रुपये है, तो वहीं ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का कुल कलेक्शन 23.35 करोड़ रुपये है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
20 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
21 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines