हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Box Office Collection Day 7: कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' या 'मैं वापस आऊंगा', किस फिल्म ने 7वें दिन किया ज्यादा कलेक्शन?

सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में छाई हुई हैं. कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’. दोनों फिल्मों को रिलीज हुए आज 7 दिन हो चुके है. चलिए जानते हैं कि 7वें दिन किस फिल्म ने कितने का कारोबार किया है.

विज्ञापन
Bharat Bhagya Vidhata vs Main Vaapas Aaunga दोनों फिल्मों में से किसने किया ज्यादा कलेक्शन?

सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्में छाई हुई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. लेकिन आज हम कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ और इम्तियाज अली की मूवी ‘मैं वापस आऊंगा’ के कलेक्शन के बारे में बताएंगे. आज यानी 18 जून को दोनों फिल्मों को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं. ऐसे में अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि कौन सी मूवी ने ज्यादा कमाई की है. अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो आज हम आपको दोनों मूवीज की कमाई के बारे में बताएंगे.

‘मैं वापस आऊंगा’ ने 7वें दिन कितने का किया कलेक्शन?

इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की बात करें, तो इस मूवी को लोगों का अच्छे और बेहतरीन रिव्यूज मिले. हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में काफी संघर्ष कर रही है. दरअसल, मेकर्स को मूवी से जैसी उम्मीद थी, वैसा कलेक्शन नहीं कर पाई है. Sacnilk के अनुसार फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ रुयये छापे थे. लेकिन फिल्म ने वीकेंड पर  शानदार कलेक्शन किया था. मूवी ने पहले शनिवार को 1.85 करोड़ और पहले रविवार को 2.50 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 18 जून को 7 दिन हो चुके हैं. ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 7वें  1.77 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस फिल्म ने भारत में 12.25 करोड़ रुपये छापे हैं.

‘भारत भाग्य विधाता’ ने 7वें दिन कितने नोट छापे?

वहीं कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की बात करें, तो यह मवी 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है. कंगना की फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये कमाए थे, तो वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 1.45 करोड़ और तीसरे दिन 1.80 करोड़ रुपये छापे थे. हालांकि, अब मूवी की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं फिल्म ने 7वें दिन 0.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया फिल्म ने 7 दिनों में महज 6.55 करोड़ रुपये ही कमा पाई है. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola