Box Office Collection Day 1: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में महासंग्राम देखने को मिला। तीन बड़ी फिल्मों ने एक साथ बॉक्स ऑफिस पर एंट्री की और दर्शकों का दिन बना दिया। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2‘ रिलीज हुई जिसने दर्शकों को डराया भी और हंसाया भी। वहीं दूसरी अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म ‘वेदा’ भी मैदान में उतरी। जाहिर है कि एडवांस बुकिंग में ‘स्त्री 2’ ने शानदार रिकॉर्ड बनाया था। वहीं ओपनिंग डे पर जब श्रद्धा और राजकुमार की फिल्म रिलीज हुई तो अपनी आंधी में ‘खेल खेल में’ और ‘वेदा’ को उड़ा ले गई।
कुल मिलाकर कहा जाए तो ‘स्त्री 2’ को लेकर दर्शकों में सबसे ज्यादा क्रेज देखा गया। वहीं अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की। आइए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर कौन बॉक्स ऑफिस का सिकंदर बना।
स्त्री 2 ने चलाया दर्शकों पर जादू
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया एक्स पर ट्रेंड करने लगी। फिल्म में स्टारकास्ट भले ही पुरानी हो लेकिन फिल्म की कहानी ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया। ‘सरकटे का आतंक’ सिनेमाघरों में साफतौर पर देखा गया। फिल्म में अक्षय कुमार और वरुण धवन के कैमियो की लोग तारीफ करते नहीं थके। Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ‘स्त्री 2’ ने ओपनिंग डे पर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 46 करोड़ रुपये की कमाई की है।
यह भी पढ़ें: Stree 2 की OTT रिलीज पर आया अपडेट, जानें कहां और कब देगी दस्तक?
खेल खेल में ने क्या कमाल दिखाया?
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘खेल खेल में’ लेकर आए जिसमें वाणी कपूर, तापसी पन्नू, फरदीन खान, प्रज्ञा जयसवाल और आदित्य सील जैसे स्टार्स दिखाई दिए। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्त्री 2’ और ‘वेदा’ से पीछे चल रही है। Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, ‘खेल खेल में’ ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई की है।
वेदा का फैंस पर चल गया जादू
उधर, जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म ‘वेदा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। एक्शन फिल्म ने दर्शकों को एंटरटेन करने की फुल कोशिश की लेकिन ‘स्त्री 2’ के आगे यह धराशाई हो गई। हालांकि यह फिल्म ‘खेल खेल में’ से ज्यादा कमाई करने में कामयाब हो गई। Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ ने ओपनिंग डे पर 6.52 करोड़ रुपये की कमाई की है।
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
43 mins ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines