बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही अपना कब्जा जमा लिया है. इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ ऑडियंस का भी भरपूर प्यार और सपोर्ट मिल रहा है. इस मूवी को रिलीज हुई एक हफ्ता पूरा हो चुका है. लेकिन फिल्म अब भी कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इतना ही नहीं 7 अगस्त को रिलीज हुई विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश भी बॉक्स ऑफिस छाई हुई है.
अगर आप भी अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 और हनुमान अंश का कलेक्शन जानने के लिए सर्च कर रहे हैं, तो आज हम आपको इस स्टोरी में दोनों फिल्मों के कुल कलेक्शन के बारे में बताने जा रहे हैं.
‘दृश्यम -द कन्क्लूजन’ ने कितने का किया कलेक्शन?
आपको बता दें कि अजय देवगन, प्रकाश राज, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘दृश्यम -द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) 2 अक्टूबर को थिएटर्स में जारी की गई थी. इस फिल्म का दर्शक पिछले 4 साल से इंतजार कर रहे थे. दरअसल, Drishyam: The Conclusion फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी आखिरी किस्त है. दृश्यम फेंचाईजी की पहली फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी, जबकि दूसरा पार्ट 7 साल के लंबे इंतजार के बाद साल 2022 में बड़े पर्दे पर जारी किया गया था. फिल्म का दूसरा पार्ट दर्शकों को काफी पसंद आया था. मेकर्स ने इस फिल्म का क्लाइमैक्स इतने सस्पेंस के साथ खत्म किया था, जिसकी वजह से मूवी के अगले भाग के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड थे.
वहीं जब फिल्म का आखिरी पार्ट ‘दृश्यम -द कन्क्लूजन’ (Drishyam: The Conclusion) सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इस मूवी को काफी दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिला है. फिल्म को हर कोई काफी ज्यादा पसंद कर रहा है. फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं सैकनिल्क के मुकताबिक फिल्म ने 8वें दिन 14.50 करोड़ रुपये छापे हैं. इस मूवी ने 8 दिनों में 260.00 को का नेट कलेक्शन किया है, जबकि भारतीय ग्रॉस कलेक्शन में 312.00 और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में 407.00 करोड़ रुपये छाप डाले हैं.
‘हनुमान अंश’ ने 64 दिनों में कितना किया कलेक्शन?
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को रिलीज हुए 64 दिनों का समय बीत चुका है. लेकिन यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार मूवी ने 64वें दिन 1.20 करोड़ का बिजनेस किया है. इस फिल्म ने 64 दिनों में 329.18 करोड़ रुपये छाप डाले हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
18 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines