हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jawan से पहले ओपनिंग डे पर इन फिल्मों ने की छप्पर फाड़ कमाई, Gadar 2 तो 10वें नंबर पर

विज्ञापन
Box Office All Time Top Opening Day

Box Office All Time Top Opening Day: हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने सिनेमाघरों में एंट्री की है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ का बेहद शानदार कलेक्शन किया है।

इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन-सी फिल्में हैं, जिन्होंने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाया है। ये रिपोर्ट sacnilk के अनुसार है। चलिए जान लेते हैं…

यह भी पढ़ें- Jawan से जुड़े इस सवाल का दें जवाब और मुफ्त में पाएं Shahrukh Khan की फिल्म की टिकट

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने मचाया तहलका

1. जवान

शाहरुख खान की फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म ने बेहद शानदार ओपनिंग की है और फिल्म ने 75 करोड़ का कलेक्शन किया है। किंग खान की ये फिल्म कई नए रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं बल्कि शाहरुख खान की ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

2. पठान

इसी साल शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ भी रिलीज हुई है। किंग खान की ये फिल्म सबसे बड़ी हिंदी ओपनर फिल्म है, जिसने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।

विज्ञापन

3. केजीएफ चैप्टर 2

यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 भी बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 53 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

4. वॉर

फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के पहले दिन ही धमाका किया। टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की इस फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।

विज्ञापन

5. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। हालांकि बाद में ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी और फ्लॉप साबित हुई।

6. हैप्पी न्यू ईयर

शाहरुख खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने भी अपनी रिलीज के दिन 42 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। इस फिल्म में किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

7. भारत

सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 42 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।

8. बाहुबली 2

फिल्म ‘बाहुबली 2’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 41 करोड़ का कारोबार किया था। प्रभास की ये फिल्म दर्शको को बेहद पसंद आई और इसे भरपूर प्यार मिला।

विज्ञापन

9. प्रेम रतन धन पायो

सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ ने अपने ओपनिंग डे पर 40 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म को दर्शको ने खूब पसंद किया।

10. गदर 2

सनी देओल की हालिया रिलीज फिल्म ‘गदर 2’ ने अपने ओपनिंग डे पर 40 करोड़ से ज्यादा का किया है। इस फिल्म को भी दर्शको ने बेहद पसंद किया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola