हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Border के लिए Sunny Deol ने ली थी सबसे तगड़ी फीस, सुनील शेट्टी-तब्बू को मिले थे बस इतने लाख

Border: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ के आज भी लोग दीवाने हैं. इस फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिलता है. अब इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Border starcast. image credit- social media

Border: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ का तो हर कोई दीवाना है. इस फिल्म को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. फिल्म को आज भी लोगों का प्यार मिलता है और अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर आज ही रिलीज हुआ है, जो लोगों को पसंद भी आया है. इस फिल्म के पहले पार्ट यानी ‘बॉर्डर’ में किसने कितनी फीस चार्ज की थी? आइए जानते हैं इसके बारे में…

फिल्म ‘बॉर्डर’ की कास्ट की फीस

सनी देओल

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ की कास्ट की फीस की बात करें तो इस फिल्म में लीड रोल निभाने वाले अभिनेता सनी को फिल्म के लिए 1.2 करोड़ रुपये की फीस मिली थी, जो इस बार की फीस से बेहद कम है.

जैकी श्रॉफ

फिल्म ‘बॉर्डर’ में जैकी श्रॉफ ने भी बेहद अहम रोल निभाया था. इस फिल्म में काम करने के लिए उन्हें 11 लाख रुपये बतौर फीस मिले थे.

तब्बू

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ में तब्बू भी नजर आई थीं. वहीं, फिल्म के लिए अगर उनकी फीस की बात करें तो फिल्म में काम करने के लिए उन्हें 20 लाख रुपये फीस मिली थी.

अक्षय खन्ना

फिल्म ‘बॉर्डर’ में अक्षय खन्ना ने भी अहम रोल प्ले किया था. हालांकि, ये फिल्म उनकी दूसरी ही फिल्म थी, लेकिन उन्होंने बेहद शानदार काम किया था. इस फिल्म में काम करने के लिए अक्षय को सिर्फ 14 लाख रुपये मिले थे.

सुनील शेट्टी

सनी देओल के साथ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में सुनील शेट्टी ने भी अहम रोल अदा किया था. इस फिल्म के लिए सुनील ने 6 लाख रुपये बतौर फीस लिए थे.

राखी गुलजार

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में राखी गुलजार ने भी अपने काम से लोगों को इम्प्रेस किया था. इस फिल्म के लिए राखी ने 70 हजार रुपये की फीस चार्ज की थी.

पूजा भट्ट

फिल्म ‘बॉर्डर’ में पूजा भट्ट ने भी अहम रोल अदा किया था. इस फिल्म में काम करने के लिए पूजा ने एक लाख रुपये फीस के तौर पर लिए थे.

सुदेश बेरी

सुदेश बेरी भी फिल्म ‘बॉर्डर’ का हिस्सा थे. इस फिल्म में अपने काम से उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इस भूमिका के लिए उन्हें 4 लाख रुपये फीस के तौर पर लिए थे.

यह भी पढ़ें- हर महीने 10 लाख का मेंटेनेंस, 100 करोड़ का मुआवजा, Celina Jaitly ने पति से अलग होने पर मांगी एलिमनी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें