Border 2 Teaser Released: सनी देओल पिछले कुछ समय से अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में फिल्म के टीजर का इंतजार खत्म हो गया है. फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो कि 2.04 मिनट का है और ये देशभक्ति से ओतप्रोत है. इसमें सनी देओल के साथ ही वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ के साथ सोनम बाजवा जैसे सितारे अहम रोल में नजर आ रहे हैं. टीजर में सनी देओल दुश्मनों पर दहाड़ते हुए नजर आ रहे हैं.
जबरदस्त है ‘बॉर्डर 2’ का 2.04 मिनट का टीजर
जेपी दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर विजय दिवस के मौके पर रिलीज किया गया है. यह दिन 1971 के भारत-पाक युद्ध में हमारे वीर जवानों की ऐतिहासिक जीत को याद करने का प्रतीक है और इस फिल्म की कहानी भी 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है. ‘बॉर्डर 2’ में भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, वीरता और बलिदान को बताती है. टीजर में चार किरदारों की शानदार एंट्री को दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें: Border 2 के लिए ‘पुष्पा 2’ जैसे ही लकी साबित होगा बिहार, बॉक्स ऑफिस पर तोड़गी रिकॉर्ड? जानिए समीकरण
ये एक्ट्रेसेस भी हैं लीड रोल में
इतना ही नहीं, फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी के साथ ही मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह भी अहम रोल में हैं, जो फिल्म की कहानी को इमोशनली कनेक्ट करती हैं. वीडियो में सनी देओल को दुश्मनों को ललकारते हुए देखा जा सकता है. वह कहते हैं कि जल, थल या वायु कोई भी रास्ता अपना ले हर जगह हिंदुस्तानी ही पाएगा. जोशीली धुन से भरा वीडियो, सनी देओल की पावरफुल आवाज और डायलॉग जोश से भर रहा है.
यह भी पढ़ें: सलमान खान की ‘सुमन’ ने साड़ी में बिखेरे जलवे, 56 की उम्र में क्लासी लुक से भाग्यश्री ने लूटी लाइमलाइट
देखिए सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का टीजर
इसके अलावा अगर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के बारे में बात की जाए तो ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के टीजर ने अच्छा खासा बज क्रिएट कर दिया है और फिल्म की रिलीज को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.
‘बॉर्डर 2’ को मिल रहा लॉन्ग वीकेंड
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लंबा वीकेंड मिल रहा है. फिल्म को 23 जनवरी को शुक्रवार के दिन रिलीज किया जा रहा है, जिसके बाद शनिवार, रविवार और सोमवार को 26 जनवरी है. फिल्म को पूरे चार दिन का वक्त मिल रहा है, जिसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर देखने के लिए मिल सकता है. देखना होगा कि ये फिल्म कितनी फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर पाती है.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
5 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
8 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
10 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
11 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines