Border 2 Teaser: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है. मुंबई में हुए ग्रैंड टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म की कास्ट साथ नजर आई. वरुण धवन, अहान शेट्टी और सनी देओल ने अपनी मौजूदगी से इवेंट में चार चांद लगा दिए. वहीं टीजर लॉन्च इवेंट में सनी देओल का अलग ही अंदाज देखने को मिला. एक्टर अपनी बुलंद आवाज में फिल्म का डायलॉग बोलते तो नजर आए लेकिन इस दौरान वो काफी इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. सोशल मीडिया पर सनी देओल का इमोशनल वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
इवेंट में रो पड़े सनी देओल
‘बॉर्डर 2’ के टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान सनी देओल अपने हाथों में माइक पकड़े हुए टीजर में दिखाए गए एक डायलॉग को बोलते दिखाई दिए. सनी देओल डायलॉग बोलने से पहले ही इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे. इमोशनल होने के बाद भी सनी देओल ने अपनी बुलंद आवाज में फिल्म का डायलॉग बोलते हुए कहा, ‘आवाज कहां तक जानी चाहिए? लाहौर तक.’ इतना कहते ही सनी देओल अपनी आंखों से आंसू पोंछने लगे.
यह भी पढ़ें: Border 2 Teaser: ‘हिम्मत है तो आ ये खड़ा है हिंदुस्तान’, रोंगटे खड़े कर देगा ‘बॉर्डर 2’ का 2.04 मिनट का टीजर
धर्मेंद्र के निधन के बाद काम पर लौटे
दरअसल बीते कुछ दिन सनी देओल और उनके परिवार के लिए काफी दुखी रहे हैं. 24 नवंबर को हुए दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन की खबर सामने आई थी. जिसके बाद सनी देओल पहली बार पब्लिकली दिखे हैं और काम पर लौटे हैं. अपने पापा को याद करते हुए ही सनी देओल की आंखों में आंसू आ गए और वो रो पड़े. सोशल मीडिया पर अब सनी देओल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी इस पर रिएक्ट करते हुए भावुक दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Border 2: लोगों को नहीं पसंद आया ‘बॉर्डर 2’ का VFX, Akshaye Khanna की हुई डिमांड, जानिए टीजर देख क्या बोली जनता
फिल्म की कास्ट
‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो मेकर्स ने जब इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी तभी से फैंस के बीच इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट थी. वहीं अब बीते मंगलवार को फाइनली फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में इस बार सनी देओल के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं ये फिल्म अगले साल 2026 में 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines