Border 2 Release Date announce first poster out: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए रिलीज डेट का ऐलान कर दिया। इंस्टाग्राम पर मेकर्स ने ‘बॉर्डर 2’का पहला पोस्टर जारी करते हुए ऐलान किया कि फिल्म अगले साल 22 जनवरी को रिलीज होगी। पोस्टर के साथ कैप्शन है कि “हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे….फिर एक बार! पोस्ट में मेकर्स की ओर से फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी गई है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे बड़े स्टार्स के साथ मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा भी हैं। अनुराग सिंह फिल्म के डायरेक्टर हैं।
15 अगस्त को ही बॉर्डर 2 की रिलीज डेट का ऐलान क्यों?
Border 2 के पहले पोस्टर को जारी करने और रिलीज डेट का ऐलान करने के लिए 15 अगस्त ही क्यों चुनी? इस सवाल पर डायरेक्टर अनुराग सिंह ने बताया कि देशभक्ति के जज्बे पर आधारित इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान 15 अगस्त को करना केवल प्रतीकात्मक है। 15 अगस्त हमें भारत की आज़ादी के लिए हमारे सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदानों की याद दिलाता है और हमारी फिल्म भी यही करती है। इस कहानी के माध्यम से उनकी अमर भावना का सम्मान करना सम्मान और सौभाग्य की बात है।”
क्या बोले फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार?
Border 2 के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने कहा, बॉर्डर एक फ़िल्म से कहीं बढ़कर है। यह हर भारतीय के लिए एक भावना है। बॉर्डर 2 के साथ हमारा लक्ष्य उस विरासत को आगे बढ़ाना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। निर्माता निधि दत्ता ने कहा, “पहली बॉर्डर हमारे सशस्त्र बलों को एक हार्दिक सलामी थी। इस बार हम उसी जुनून, एक नई कहानी और हर थियेटर में वही गर्व और आंसू जगाने के वादे के साथ लौट रहे हैं।”
यह भी पढ़ें: Medha Rana कौन हैं, जो बनी Border 2 की पहली हीरोइन, निभाएंगी इस स्टार की वाइफ का रोल
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
43 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines