Border 2 Clash: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छाई हुई है. इस साल की मच अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर ऑडियंस के बीच अलग क्रेज देखने को मिल रहा है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘घर कब आओगे’ को भी रिलीज कर दिया है. जिसे ऑडियंस काफी पसंद भी कर रही है. वहीं सिनेमाघरों में ‘बॉर्डर 2’ को एक ऐसी फिल्म टक्कर देने जा रही है, जो महज 31 दिनों में बनकर तैयार हो गई. ‘बॉर्डर 2’ से 23 जनवरी को थिएटर्स में टकराने वाली ये फिल्म साउथ की ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा है, जिसे मोहन जी क्षत्रियान ने डायरेक्ट किया है. चलिए आपको भी फिल्म के बारे में बताते हैं.
क्या बोले डायरेक्टर?
मोहन जी क्षत्रियान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का नाम ‘द्रौपदी 2’ है, जिसकी शूटिंग 31 दिनों में पूरी हुई है. फिल्म के डायरेक्टर ने आईएएसएस से बातचीत करते हुए कहा, ‘हम इस फिल्म की शूटिंग 30 दिन में ही पूरी करना चाहते थे लेकिन चीजें प्लानिंग के हिसाब से नहीं हो पाई, जिस वजह से हमें एक और दिन शूटिंग करनी पड़ी. ये फिल्म इसलिए ही खास है क्योंकि ये कम समय में बनकर तैयार हुई है. वहीं फिल्म में 14 वीं सेंचुरी के बारे में दिखाया गया है.’
यह भी पढ़ें: ना कोई फिल्म, ना टीवी शो… काम ना मिलने पर छलका फेमस एक्ट्रेस का दर्द, देखें वीडियो
1 साल में पूरी हुई फिल्म की शूटिंग
द्रौपदी 2 के डायरेक्टर ने फिल्म के बारे में बातें करते हुए कहा कि इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा उन्हें अन्नाल कंदर की लिखी किताब ‘मूंद्रम वल्लाला महाराजा’ से मिली. फिल्म में जितनी भी घटनाएं दिखाई गई है वो सभी ऐतिहासिक घटनाएं फैक्ट पर बेस्ड हैं. डायरेक्टर ने आगे बताया, ‘फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी करने में मुझे 1 साल का समय लगा है, क्योंकि इस फिल्म की कहानी लिखने के दौरान वो कई लोगों से मिले और जानकारी इकट्ठा की.’
यह भी पढ़ें: Daisy Shah के घर की बगल वाली बिल्डिंग में लगी आग, एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा, देखें वीडियो
पहले पार्ट को मिली थी आलोचना
बता दें ‘द्रौपदी’ का पहला पार्ट साल 2020 में रिलीज हुआ था, जिसे ऑडियंस ने ज्यादातर नेगेटिव रिव्यू ही दिए थे. लोगों ने इस फिल्म को जातिवाद को बढ़ावा देने वाली फिल्म बताया था. वहीं अब 23 जनवरी को रिलीज होने जा रही ‘द्रौपदी 2’ ऑडियंस को कितनी पसंद आती है ये तो आने वाले टाइम में ही पता चल पाएगा. पिछले पार्ट की तरह ही इस फिल्म में भी रिचर्ड ऋषि और रक्षणा इंदुसन लीड रोल में हैं. वहीं ‘द्रौपदी 2’ का सीधा मुकाबला ‘बॉर्डर 2’ से है.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
16 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
17 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
18 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
21 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
21 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
22 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines