Border 2 Cast Fees: सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ सुर्खियों में छाई हुई है. फिल्म का नया गाना ‘घर कब आओगे’ भी रिलीज हो चुका है. सनी देओल की ये फिल्म साल 1997 में आई जेपी दत्ता की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. एक बार फिर फिल्म अपनी देशभक्ति से ऑडियंस के दिलों पर छाप छोड़ने के लिए तैयार है. ‘बॉर्डर’ में दर्शकों के दिल पर छाने वाले सनी देओल सीक्वल में भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इनके साथ ही फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी लीड रोल में ही हैं. वहीं अब ‘बॉर्डर 2’ की कास्ट की फीस भी रिवील हो गई है. चलिए आपको भी बताते हैं इस फिल्म में किस सितारे ने कितने पैसे लिए हैं?
सनी देओल की फीस
‘बॉर्डर’ और ‘गदर’ जैसी फिल्मों में अपनी देशभक्ति दिखाकर ऑडियंस का दिल जीतने वाले सनी देओल ‘बॉर्डर 2’ में एक बार फिर वीरता दिखाते नजर आएंगे. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के लिए सनी देओल ने सबसे ज्यादा रुपये वसूले हैं. सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ के लिए 50 करोड़ की फीस ली है.
यह भी पढ़ें: Haq देखने को मजबूर करेंगे ये 5 कारण, Shah Bano Case की असलियत दिखाएगी यामी गौतम की फिल्म
वरुणी धवन ने कितनी ली रकम?
वहीं दूसरी ओर वरुण धवन पहली बार देशभक्ति फिल्म में काम कर रहे हैं. फिल्म के टीजर में वरुण के लुक को ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया. वरुण की फीस की बात करें तो वरुण ने इस फिल्म के लिए 8-10 करोड़ लिए हैं. वरुण को फिल्मों में अक्सर ऑडियंस ने रोमांटिक और कॉमेडी सीन करते ही देखा है, अब इस फिल्म में दर्शक वरुण की देशभक्ति देखने नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: ‘पापा की ‘हकीकत’ देखी…’, Border 2 के ‘घर कब आओगे’ के लॉन्च इवेंट में छलके सनी देओल के आंसू
दिलजीत दोसांझ की फीस
दिलजीत दोसांझ इस फिल्म में एयरफोर्स अफसर का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. वहीं दिलजीत ने इस फिल्म के लिए 4-5 करोड़ रुपये फीस ली है. फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ दिलजीत फिल्म के गाने भी गा रहे हैं. ‘बॉर्डर 2’ एक और एक्टर अहम रोल निभा रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी हैं. हालांकि अहान की फीस का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
बता दें ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म में वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ-साथ मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह भी हैं. इन एक्ट्रेस की फीस का भी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. फिल्म में वरुण धवन की जोड़ी मेधा राणा, सनी देओल की जोड़ी मोना सिंह, दिलजीत दोसांझ की जोड़ी सोनम बाजवा और अहान शेट्टी की जोड़ी आन्या सिंह के साथ देखने को मिलेगी.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
23 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines