सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आज यानी 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है. इस मूवी में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम किरदार निभाते हुए नजर आए हैं. फिल्म रिलीज होने से पहले ही लोगों के दिलों में जगह बना चुकी थी. ‘बॉर्डर 2’ फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. इतना ही नहीं क्रिटिक्स व एनालिस्ट ने भी शानदार रिस्पॉन्स दिया है. आपको बता दें कि फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 4.5 स्टार की जबरदस्त रेटिंग दी है. इतना ही नहीं एक्स रिव्यू में दर्शकों ने ‘बॉर्डर 2’ पर भरपूर प्यार बरसाया है और इस मूवी को मेगा-ब्लॉकबस्टर का टैग भी दे दिया है. दरअसल जब से ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर जारी हुआ था, उस वक्त से ही देश में फिल्म को लेकर क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया था.
यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होते ही सनी देओल की अगली एक्शन फिल्म का हुआ ऐलान, एकता कपूर से मिलाया हाथ
‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन कितने का किया कारोबार
सैकनिल्क के अनुसार सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने एडवांस बुकिंग में 17 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. जिससे मेकर्स यह उम्मीद लगा रहे हैं कि फिल्म 40 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है. आपको बता दें कि साल 2026 की ‘बॉर्डर 2’ सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. बता दें कि सैयारा (21 करोड़ रुपये), धुरंधर (28 करोड़ रुपये) और छावा (33 करोड़ रुपये) की ओपनिंग करी थी. इन फिल्मों का रिकॉर्ड बॉर्डर के सामने टूट गया है.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की 5 सबसे अमीर हीरोइन, फिल्मों के बाद यहां से कमा रही हैं करोड़ों
क्या पहले वीकेंड पर 200 करोड़ आंकड़ा पार कर जाएगी
मेकर्स इस फिल्म से उम्मीद लगा रहे हैं कि फिल्म पहले वीकेंड में 200 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है. दरअसल बॉर्डर 2 हॉलीडे वीक पूरा फायदा उठाने को तैयार है. वहीं फिल्म के बजट की बात करें, तो इस फिल्म का बजट 150 से 200 करोड़ है.
यह भी पढ़ें: भारत में छाया पाकिस्तानी ड्रामा का क्रेज, ये 5 सुपरहिट शोज फ्री में यहां देखें
‘बॉर्डर 2’ के लेट नाइट शो को जोड़ा गया
इतना ही नहीं ‘बॉर्डर 2’ फिल्म के नाइट शो को भी जोड़ा गया है. बता दें कि दिल्ली एनसीआर के कई थिएटर्स में 11 बजकर 30 मिनट और लेट नाइट को भी जोड़ा गया है. दरअसल फिल्म की तगड़ी डिमांड को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. अगर आप भी दिल्ली एनसीआर में रहते हैं, तो आप लेट नाइट भी सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines