Border 2 Box Office Collection Day 7: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं और बॉक्स ऑफिस पर इन 7 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ ने अच्छा कलेक्शन कर लिया है. फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. हालांकि वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म के गानों से लेकर फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. फैंस को सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ खूब पसंद आई है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?
7वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में 7वें दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.25 करोड़ की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 14.52% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 6.67%, दोपहर के शो 14.23%, शाम के शो 17.05% और रात के शो 20.11% रहे. 7 दिनों में फिल्म ने भारत में अब तक 224.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर फ्राइडे को होगा ‘महातांडव’, Border 2 को चुनौती देंगी 2 हसीनाएं, कौन मारेगा बाजी?
300 करोड़ का आंकड़ा किया पार
वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने महज 7 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 308.5 करोड़ हो गया है. वहीं वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है. ‘बॉर्डर 2’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. सोशल मीडिया पर अब फिल्म की भर-भरकर तारीफ की जा रही है.
यह भी पढ़ें: ‘आपको कुछ नहीं आता’, Kuch Kuch Hota Hai की शूटिंग पर करण जौहर पर भड़के थे Shah Rukh Khan, गुस्से से हुए लाल-पीले
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इनके साथ ही सोनम बाजवा, मोना सिंह, आन्या सिंह और मेधा राणा भी मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ सोनम बाजवा, सनी देओल के साथ मोना सिंह, वरुण धवन के साथ मेधा राणा और अहान शेट्टी के साथ आन्या सिंह की जोड़ी देखने को मिली है. इन सभी सितारों की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
14 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
15 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines