Border 2 Box Office Collection Day 5: सनी देओल की लेटेस्ट वॉर एक्शन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली है. हालांकि 5वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद भी जल्द ही फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. 300 करोड़ के करीब पहुंचने से सनी देओल की फिल्म कुछ ही कदम दूर है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है?
अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 5वें दिन ‘बॉर्डर 2’ की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.50 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 24.82% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 11.21%, दोपहर के शो 24.22%, शाम के शो 29.79% और रात के शो 34.07% रहे. भारत में अब तक फिल्म ने 196.50 करोड़ की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें: 476 मिलियन व्यूज वाला वो गाना, जिससे रातों-रात सुपरस्टार बने अरिजीत सिंह, 12 साल पहले हुआ था रिलीज
300 करोड़ से कितनी दूर?
वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो ‘बॉर्डर 2’ ने दुनियाभर में 270.7 करोड़ की कमाई कर ली है. 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म बस 29.3 करोड़ ही पीछे है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा भी पार हो सकता है और सनी देओल की ये फिल्म इस साल की पहली 300 करोड़ी फिल्म बन सकती है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग और फिल्म के गानों को काफी पसंद किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं अरिजीत सिंह की पहली बीवी? जिनकी कभी, कहीं नहीं होती कोई चर्चा
फिल्म की स्टारकास्ट
‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल में नजर आए हैं. चारों सितारों की काफी तारीफ हो रही है. वहीं इन चारों के साथ-साथ मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह भी मुख्य भूमिका में दिखाई दी हैं. फिल्म में सनी देओल की जोड़ी मोना सिंह के साथ दिखाई दी है. वहीं दिलजीत दोसांझ संग सोनम बाजवा, वरुण धवन संग मेधा राणा और अहान शेट्टी संग आन्या सिंह नजर आई हैं.
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
2 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
3 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
4 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
5 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
6 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
8 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
9 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
11 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines