Ahan Shetty: ‘बॉर्डर 2’ फेम एक्टर अहान शेट्टी इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. साल 2021 में आई फिल्म ‘तड़प’ के बाद से अहान शेट्टी ‘बॉर्डर 2’ से इंडस्ट्री में वापसी कर रहे हैं. फिल्म में सनी देओल और वरुण धवन के साथ अहान शेट्टी भी लीड रोल निभाते नजर आ रहे हैं. वहीं अहान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सोशल मीडिया को लेकर बातें की हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर अक्सर अहान शेट्टी की तुलना अहान पांडे से होती रहती है. इस पर बात करते हुए एक्टर ने बताया कि सोशल मीडिया कैसे नए एक्टर्स को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रहा है.
अहान शेट्टी ने क्या कुछ कहा?
अहान शेट्टी ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स को लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है. इस बातचीत के दौरान अहान शेट्टी ने अहान पांडे संग हो रही तुलना के बारे में भी बातें कीं. अहान ने कहा, ‘आजकल लोग 2-3 सेकंड के क्लिप्स शेयर करते हैं और अपने रिएक्शन देते हैं. ये हमारी पीढ़ी के साथ अक्सर देखने को मिल रहा है. हमें एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है. मुझे पता है अहान पांडे से मेरी तुलना की जाती है, मैं उन्हें जानता हूं कि उन्होंने अपनी फिल्म के लिए कितनी मेहनत की है. हम दोनों की जर्नी बहुत अलग रही है.’
यह भी पढ़ें: Zakir Khan ने कॉमेडी से लिया लंबा ब्रेक, लाइव शो में फैंस के सामने किया अनाउंस; जानें क्या है वजह
अहान पांडे संग कॉम्पिटिशन पर दिया ध्यान
‘बॉर्डर 2’ फेम एक्टर ने आगे कहा, ‘अहान और मेरे बीच कोई कॉम्पिटिशन नहीं है. हम सब अपने-अपने करियर पर फोकस करते हैं. वहीं हम सबके बीच प्यार और सम्मान भी है. हम सब एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, ये ही बात सामने आनी चाहिए. सोशल मीडिया लोगों के बीच पार्टीशियन पैदा कर देता है, इसलिए हम एक-दूसरे के लिए इतना समर्थन नहीं देख पाते. सोशल मीडिया की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.’
यह भी पढ़ें: क्या सच में बिग बी के घर है सोने का टॉयलेट? विजय वर्मा की सेल्फी ने मचाया बवाल
कब रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’?
बता दें अहान शेट्टी ‘बॉर्डर 2’ से पहले साल 2021 में ‘तड़प’ में नजर आए थे. इस फिल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया भी नजर आई थीं और दोनों की जोड़ी को ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था. इसके बाद से अहान शेट्टी बॉलीवुड से गायब हो गए थे और अब 5 साल बाद एक्टर ‘बॉर्डर 2’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में अहान शेट्टी के साथ-साथ दिलजीत दोसांझ, सनी देओल, वरुण धवन, मोना सिंह, मेधा राणा, आन्या सिंह और सोनम बाजवा लीड रोल में हैं. ये फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी.
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines