Bonney Kapoor In Jhalak Dikhhla Jaa 11: इन दिनों मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपने रिश्तों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर के पिता और फिल्म निर्देशक बोनी कपूर (Bonney Kapoor) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो थोड़े इमोशनल नजर आ रहे हैं। बोनी कपूर का ये वीडियो रियलिटी डांस शो ‘झलक दिखला जा 11’ (Jhalak Dikhhla Jaa 11) के सेट पर नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो में शो के बाकी जज फराह खान (Farah Khan), अरशद वारसी (Arshad Warsi) और मलाइका अरोड़ा नजर आ रही हैं।
इसी बीच शो को होस्ट कर रहे गौहर खान (Gauhar Khan) और ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) बोनी को बताते हैं कि उनके लिए उनके बेटे अर्जुन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बोनी को कुछ कहना चाहते हैं। इस वीडियो को सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘अर्जुन के हार्ट मेल्ट मैसेज ने सिर्फ बोनी जी को ही नहीं, हम सभी को रुला दिया!’।
Arjun Kapoor ने पिता बोनी के लिए भेजा मैसेज
शो के सेट में दिखाए गए अर्जुन कपूर वीडियो में कहते है, ‘हेलो पापा, उम्मीद करता हूं आप शो को एन्जॉय कर रहे होंगे। सबसे पहले तो मैं ये कहना चाहूंगा कि मेरे पिता इस दुनिया के सेल्फलेस इंसान हैं जो खुद के बारे में न सोचकर दूसरों की खुशियों के बारे में पहले सोचते हैं’।
अर्जुन कपूर आगे कहते हैं, ‘वे हमेशा दूसरों की खुशियों को लेकर ज्यादा इमोशनल रहते हैं। मैं आपसे बस ये कहना चाहूंगा कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपकी बहुत इज्जत करता हूं प्रोफेशनली और पर्सनली। आपको मेरा बहुत सारा प्यार’। बेटे की इस बात को सुनने के बाद बोनी कपूर काफी इमोशनल हो जाते हैं और उनकी आंखें भर आती हैं।
यह भी पढ़ें: Mrunal Thakur संग डेटिंग की अफवाहों के बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ नजर आए Badshah, वायरल हुआ VIDEO
Arjun Kapoor की बात सुन शो में सभी हो गए इमोशनल
वीडियो में अर्जुन कपूर का मैसेज सुनने के बाद बोनी कपूर के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोग इमोशनल हो जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि इमोशनल हुए बोनी कपूर को फराह खान संभालती हैं, जिसके बाद वो अर्जुन कपूर को कुछ करती नजर आती हैं।
वहीं शो की होस्ट गौहर खान और बाकी कंटेस्टेंट्स की आंखें भी भर आती हैं। वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही यूजर्स भी वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर पिता बोनी कपूर और दोनों बहनों खुशी और जाह्नवी कपूर के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
7 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
8 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
10 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
10 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
12 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
13 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
16 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
17 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines