Boney Kapoor, Sridevi: बॉलीवुड के मशहूर निर्माताओं में से एक बोनी कपूर और उनकी दिवंगत वाइफ और हिंदी सिनेमा की मशहूर सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी के बारे में कौन नहीं जानता. भले ही अब श्रीदेवी हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन बोनी कपूर अक्सर ही अपनी वाइफ से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं. अब फिर से बोनी कपूर ने कुछ ऐसा ही शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि बोनी कपूर ने आखिर ऐसा क्या शेयर किया? तो आइए जानते हैं…
बोनी कपूर ने किया खुलासा
दरअसल, हाल ही में बोनी कपूर ने चंदा कोच्छर के यूट्यूब चैनल पर अपनी दो शादियों को लेकर बातचीत की. इस दौरान प्रोड्यूसर ने कहा कि मैंने अपनी पहली वाइफ मोना को सब सच बता दिया था. उन्होंने कहा कि मैंने मोना से कहा कि ये रिंग जो मैं और श्रीदेवी पहने हैं, दोनों ही मोना ने खरीदी थी.
मोना की तारीफ करते नजर आए बोनी
इसके अलावा उन्होंने अपनी एक्स वाइफ मोना की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि मोना ने कभी अपने बच्चों को श्रीदेवी के बच्चों के खिलाफ नहीं भड़काया. बोनी कपूर ने उस वक्त को भी याद किया, जब श्रीदेवी के पेरेंट्स का निधन हुआ था. प्रोड्यूसर ने कहा कि उस टाइम मुझे अर्जुन का एक लेटर मिल था और उसने पूछा था कि आप घर क्यों नहीं आते?
श्रीदेवी से बहुत प्यार करते थे बोनी
बोनी ने कहा कि मुझे समझ नहीं आया कि क्या करूं क्योंकि एक तरफ वाइफ (श्रीदेवी) थी और दूसरी ओर मेरे बच्चे. उन्होंने कहा कि मैं अपनी वाइफ को अकेला नहीं छोड़ सकता था. गौरतलब है कि बोनी कपूर एक्ट्रेस से बेहद प्यार करते थे. दोनों का रिश्ता बेहद मजबूत था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.
2018 में हुआ था श्रीदेवी का निधन
साल 2018 में असमय श्रीदेवी की मौत हो गई थी, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को हिलाकर रख दिया था. श्रीदेवी की मौत दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने से हुई थी. उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ‘दुर्घटनावश डूबना’ बताया गया था. श्रीदेवी को आज भी उनके चाहने वाले बहुत याद करते हैं.
यह भी पढ़ें- Pawan Kalyan की बिगड़ी तबीयत, They Call Him OG स्टार को क्या हुआ?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines