Boney Kapoor on Sridevi Death: साल 2018 की 24 फरवरी की सुबह एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया। बॉलीवुड की ‘चांदनी’ दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं। इस खबरे के सामने आने के बाद करोड़ों फैंस का दिल टूट गया था, लेकिन उससे ज्यादा हैरान की बात ये थी, लोगों इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे थे अचानक ऐसा कैसे हो गया? एक्ट्रेस का निधन दुबई के जाने-माने पाच सितारा होटल जुमेराह अमीरात टावर्स में हुआ था। हालांकि, अपनी पत्नी की मौत के बाद फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) अकेले पड़ गए, लेकिन उन्होंने हमेशा इस बात पर चुप्पी साधे रखी।
अब 5 साल बात फिल्म निर्माता ने इस बारे में खुलकर बात की और एक्ट्रेस की मौत का खुलासा किया। उन्होंने बताया एक्ट्रेस को किस दिक्कत का सामना करना पड़ता था, जिसके चलते उनकी मौत हुई। बोनी कपूर ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि श्रीदेवी अक्सर बिना नमक के खाना खाया करती थीं, जिससे उनको कभी-कभार ब्लैकआउट हो जाता था।
“Sridevi की प्राकृतिक नहीं आकस्मिक मौत थी”
हाल में अपने एक इंटव्यू में बोनी कपूर ने बताया कि ‘एक बार एक्ट्रेस ब्लैकआउट की वदब से बेहोश हो गई थीं, जिसके चलते उनका एक दांत भी टूट गया था’। पत्नी की मौत पर खुलकर बात करते हुए उन्होंने आगे बताया कि ‘ये एक प्राकृतिक मौत नहीं बल्कि आकस्मिक मौत थी। मैंने इसके बारे में न बोलने का फैसला किया था, क्योंकि जब मुझसे जांच और पूछताछ की जा रही थी तो मैंने लगभग 24 या 48 घंटों तक इसके बारे में बात की थी’।
Sridevi की मौत के बाद Boney Kapoor ने ये सब झेला
फिल्ममेकर बोनी कपूर ने आगे बात करते हुए बताया कि ‘दरअसल, पुलिस अधिकारियों ने उनसे कहा ता कि हमें ऐसा इसलिए करना पड़ा, क्योंकि इंडियन मीडिया का बहुत दबाव था’। उन्होंने बताया कि ‘उस दौरान मैं सभी तरह के टेस्ट से गुजरा, जिसमें लाई डिटेक्टर टेस्ट और बाकी सभी चीजें शामिल थीं और फिर, आखिर में जो रिपोर्ट आई उसमें साफ तौर पर बताया गया था कि ये आकस्मिक मौत थी’।
“अक्सर बिना खाए रहती थीं Sridevi”
बोनी कपूरे ने अपने इंटरव्यू में आगे बताया कि ‘वे अक्सर भूखी रहती थीं, क्योंकि वो अपनी फिगर का बेहद ध्यान रखती थीं। वे ये सुनिश्चित करना चाहती थी कि वे अच्छी स्थिति में रहे, जिससे स्क्रीन पर अच्छी दिख सकें। जब से हमारी शादी हुई थी, तब से उसे कुछ मौकों पर ब्लैकआउट की समस्या होने लगी थी और डॉक्टर कहते रहे कि उसे लो बीपी की समस्या है’।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines