Nawazuddin Siddiqui Defamation Case: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी (Alia Siddiqui) के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं, जिसके चलते दोनों ही अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
इस बीच अब नवाज और उनके भाई शमसुद्दीन सिद्दीकी के बीच चल रहा विवाद भी कोर्ट में पहुंच चुका है, जिसकी बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई थी। इस दौरान कोर्ट ने दोनों भाइयों को साफ कहा है कि- ‘वे एक दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर कोई कमेंट या पोस्ट नहीं करेंगे।’
एक-दूसरे के खिलाफ कोई टिप्पणी पोस्ट या अपलोड न करें- बॉम्बे हाई कोर्ट
बता दें कि सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और उनके भाई शमसुद्दीन को साफ निर्देश दिया है कि- वे दोनों के बीच समझौते की संभावना को तलाशते हुए सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ कोई टिप्पणी पोस्ट या अपलोड न करें। वहीं, कोर्ट ने शमसुद्दीन को एक्टर के खिलाफ पोस्ट की गई किसी भी कथित अपमानजनक कंटेंट को हटाने का भी निर्देश दिया है।
मानहानि के केस की बुधवार को हुई सुनवाई
वहीं, जस्टिस आरआई छागला ने दोनों भाइयों को अपने विवाद के समाधान की संभावना तलाशने के लिए 3 मई को अपने वकीलों के साथ अपने चेंबर में मौजूद रहने का भी निर्देश दिया है। बताते चलें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा अपनी अलग रह रही पत्नी आलिया और भाई के खिलाफ दायर किए गए 100 करोड़ की मानहानि के केस की सुनवाई के दौरान ये आदेश दिए गए हैं।
शमसुद्दीन मानहानिकारक पोस्ट को हटा दें- नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वकील
इसके साथ ही शमसुद्दीन के वकील रूमी मिर्जा और कौशल ठक्कर ने अदालत को बताया है कि- हाईकोर्ट की एक बेंच के हस्तक्षेप की वजह से सिद्दीकी और उनकी पूर्व पत्नी आलिया के बीच सैटलमेंट की बात चल रही है और उन्होंने अपील की कि दोनों भाई भी एक सौहार्दपूर्ण समाधान की संभावना तलाश सकते हैं।
वहीं, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वकीलों अभिनव चंद्रचूड़ और सुनील कुमार ने बताया कि भाइयों के बीच कोई भी बातचीत तभी शुरू हो सकती है जब शमसुद्दीन मानहानिकारक पोस्ट को हटा दें।
साथ ही वकील चंद्रचूड़ ने दलील दी कि- “उन्होंने (शम्सुद्दीन) उन्हें एक रेपिस्ट और मोलेस्टर कहा है जबकि एक्टर के खिलाफ एक भी फर्स्ट इंफॉर्मेशन रिपोर्ट नहीं है। वह जज, ज्यूरी और जल्लाद बनकर पूरी दुनिया को बता नहीं सकता। इस सार्वजनिक धारणा के कारण अभिनेता की फिल्में रुकी हुई हैं।” साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी सैटलमेंट की बातचीत के लिए शमसुद्दीन द्वारा लगाए गए मानहानिकारक पोस्ट को हटाना होगा।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines