हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Boman Irani ने पैपराजी के साथ किया प्रैंक, यूजर्स बोले- '20 रुपए काट ओवर एक्टिंग के...'

Boman Irani Pranked Paparazzi: बोमन ईरानी ने पैपराजी के साथ इतना जबरदस्त प्रैंक कर दिया कि अब वो लाइमलाइट में आ गए हैं। वहीं, लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
बोमन ईरानी ने पैपराजी के साथ किया जबरदस्त प्रैंक

Boman Irani Pranked Paparazzi: बोमन ईरानी (Boman Irani) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपने हर किरदार में जान डालकर दर्शकों का दिल जीता है। जब भी वो एक्टिंग करते नजर आते हैं तो फैंस एक बार फिर उन पर दिल हार बैठते हैं। चाहे डॉक्टर अस्थाना बनकर हो या फिर वायरस बनकर उन्होंने कई बार दर्शकों को हीरो को छोड़ उन्हें देखने पर मजबूर कर दिया है। ऐसे में अब वो अपने एक लेटेस्ट वीडियो के चलते चर्चाओं में आ गए हैं। एक्टर हाल ही में एयरपोर्ट पर अपनी फैमिली के साथ स्पॉट हुए। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनका ही नहीं बल्कि उनकी एक्टिंग का भी मजाक बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Fifty Shades of Grey एक्टर हुए हॉस्पिटल में भर्ती, ट्रिप पर आए हार्ट अटैक के सिम्पटम्स

पासपोर्ट भूल एयरपोर्ट पहुंचे बोमन ईरानी?

दरअसल, जब पैपराजी ने बोमन ईरानी को अपने कैमरे में कैप्चर किया तो वो कैजुअल लुक में कुछ लोगों के साथ कही जा रहे थे। जैसे ही मीडिया ने उन्हें पोज देने को कहा तो वो अपने साथ मौजूद सभी लोगों के साथ कैमरे के लिए पोज देने लगे। लेकिन फिर अचानक उन्हें एहसास हुआ कि वो तो अपना पासपोर्ट भूल आए हैं और वो परेशान होकर अपने कपड़ों में पासपोर्ट ढूंढ़ने लगे। हालांकि, उनकी बीवी पीछे खड़े होकर सिर हिलाकर इशारे कर रही थीं। लेकिन बोमन फिर भी कहते रहे कि वो अपना पासपोर्ट भूल आए हैं। बता दें, ये सिर्फ उनका पैपराजी के साथ प्रैंक था।

विज्ञापन

वायरल हुआ एक्टर का प्रैंक

एक्टर सिर्फ पासपोर्ट भूलने की एक्टिंग कर रहे थे। इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने खुद पैपराजी से सवाल किया कि एक्टिंग अच्छी लगी या नहीं? वैसे उस वक्त वहां मौजूद सभी लोगों की शक्ल पर अचानक टेंशन दिखाई देने लगी थी। सभी को लगा कि कहीं बोमन ईरानी सच में तो पासपोर्ट भूलकर तो नहीं आए गए। ऐसे में अब एक्टर का ये प्रैंक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर रिएक्शंस दे रहे हैं। लेकिन अब अपने इस प्रैंक की वजह से एक्टर ट्रोलर्स के निशाने पर भी हैं।

फैंस ने उड़ाया मजाक

इस वीडियो पर अब एक यूजर ने लिखा है, ‘वह इस तरह कर रहा है कि मैं अभी भी एक्टिंग कर लेता हूं। ये भूल मत जाना।’ एक ने लिखा, ‘ये प्रैंक था या ताना जो एक्टर्स पासपोर्ट भूल के आते हैं उनके लिए।’ एक ने उनका मजाक उड़ाते हुए सवाल किया, ‘क्या जरूरत थी मतलब?’ किसी ने एक्टर को ट्रोल करते हुए कमेंट किया, ‘वाह क्या ओवर एक्टिंग कर रहा है.. जरा 50 रुपये लेकर दो इनको एक्टिंग करने के लिए।’ किसी ने इस वीडियो पर ये भी लिखा दिया, ’20 रुपये काट ओवर एक्टिंग के।’ अब लोग उनके इस स्टंट का मजाक बना रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola