मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने फिल्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसे लेकर वो सुर्खियों में आ गए हैं। उनका कहना है कि वो कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं।
फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद आमिर खान काफी समय बाद दिल्ली के एक इवेंट में नजर आए। इस इवेंट में आमिर खान (Aamir Khan takes break from acting) का एक अलग रूप देखने को मिला। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने अपने फ्यूचर प्लान्स के बारे में भी बात की। आगे उन्होंने यह भी बताया की वह कुछ समय के लिए वो एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं। उनका ये स्टेटमेंट फैंस को परेशान करने वाला है।
अभी पढ़ें – Uunchai Box Office Collection Day 4: चौथे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हुई गिरावट, जानें
एक्टिंग से ब्रेक लेने की बताई ये वजह
कुछ लोगों का कहना है कि लाल सिंह चड्ढा के बुरी तरह से फ्लॉप होने की वजह से आमिर ने ये फैसला लिया होगा। हालांकि असल वजह क्या है ये आमिर ही जानते हैं। उन्होंने इवेंट में यह भी कहा कि, ‘मैं एक एक्टर के रूप में जब भी फिल्म कर रहा होता हूं, तो मैं उसमें इतना खो जाता हूं कि मुझे जिंदगी में होने वाली किसी और चीज का पता ही नहीं लगता। इसलिए मैंने ब्रेक लेने का फैसला लिया। मैं अपने परिवार के साथ रहना चाहता हूं। मैं 35 साल से काम कर रहा हूं और मुझे लगता है कि मैं हमेशा से अपनी फिल्मों पर ही फोकस करता हूं। जो की मेरे करीब रहने वाले लोगो के साथ जायज नहीं।’
इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘चैंपियंस’ को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है। वह इस फिल्म से वो बतौर अभिनेता नहीं बल्कि एक प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हुए हैं। आमिर खान को आखरी बार ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये कुछ खास कमाल नहीं कर सकी क्योंकि उनकी फिल्म को बॉयकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ा था।
अभी पढ़ें – Yashoda Box Office Collection Day 4: चौथे दिन सामंथा की ‘यशोदा’ ने कमाए इतने करोड़
इस फिल्म के जरिए उन्होंने 4 साल बाद बड़े परदे पर वापसी की थी, लेकिन दर्शकों पर कुछ खास प्रभाव नहीं डाल सकी। इतना ही नहीं, इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। इसी के साथ अभिनेता को काजोल की फिल्म सलाम वैंकी में एक कैमियो करते हुए भी देखा जाएगा।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines