Zanai Bhosle, Asha Bhosle: बॉलीवुड की आइकोनिक सिंगर आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रही हैं. पूरा देश आशा ताई के निधन से बेहद दुखी है. हर कोई आशा भोसले की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है. बीते दिन यानी 13 अप्रैल को आशा ताई का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. आशा भोसले के निधन से सबसे ज्यादा दुख उनकी पोती जनाई को हुआ है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है. इस बीच अब दादी के निधन के बाद जनाई का एक पोस्ट सामने आया है.
जनाई भोसले ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, जनाई भोसले ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में जनाई अपनी दादी के साथ गाने की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए जनाई ने बेहद इमोशनल कैप्शन लिखा है. जनाई ने लिखा है कि आज सुबह जब मैं उठी, तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने अपनी सबसे प्यारी दोस्त, अपनी सबसे अच्छी साथी, उस इंसान को खो दिया है जिसने मेरी पूरी दुनिया को पूरा किया और जन्म के समय मुझे गोद में लेने वाली पहली इंसान थी.
क्या बोलीं जनाई?
जनाई ने आगे लिखा कि अब मैं क्या करूं? सुबह उठकर किसे गले लगाऊं और किसके साथ चाय पीऊं? घर आने पर रोज मेरा इंतजार कौन करेगा या किसके साथ फालतू चुटकुले सुनाऊं? ये तो बस कुछ ही बातें हैं जिनसे मैं उन्हें याद कर सकती हूं, लेकिन उन सभी को जिन्होंने मेरे साथ इस दुख को महसूस किया है, याद रखें कि वो जीवन और हंसी की मिसाल थी और है. इसलिए अगर आपको उन्हें याद करना ही है तो बस इसी रूप में याद करें.
मुझे विश्वास है कि- जनाई
जनाई ने लिखा कि वो हम सभी को खासकर अपने परिवार को ऊपर से देख रही है और मुझे विश्वास है कि वह बहुत जल्द मेरे पास वापस आएगी, क्योंकि उन्होंने मुझसे यही वादा किया था और हमेशा यही कहा था. मैंने अपने जीवन का प्यार खो दिया है और दुनिया में इससे बड़ा कोई दुख नहीं है. इसलिए मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि जीवन को पूरी तरह से जिएं और उसे उसी तरह से याद करें और जीवन का जश्न मनाएं.
बेहद इमोशनल है जनाई का पोस्ट
जनाई ने आगे लिखा है कि मैं तुमसे प्यार करती हूं आशाई और अभी के लिए अलविदा मेरी जान. मुझे पता है कि तुम हमेशा मेरे साथ रहोगी चाहे कुछ भी हो जाए. बस आपके वापस आने और मुझे फिर से गले लगाने का इंतजार कर रही हूं. जनाई का ये पोस्ट बेहद इमोशनल है और हर कोई इस पर अपना रिएक्शन दे रहा है.
यह भी पढ़ें- तिरंगे से लिपटा Asha Bhosle का पार्थिव शरीर, अंतिम यात्रा में टूटा परिवार, VIDEO
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines