Mahesh Babu: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. महेश बाबू ने इस फिल्म के लिए बेहद मेहनत की है और करीब दो साल फिल्म को दिए हैं. महेश की इस फिल्म को लेकर सुनने में आया है कि फिल्म का काम लगभग पूरा हो चुका है और बस फिल्म के कुछ इंट्रोडक्शन सीन शूट करने बाकी हैं. ऐसे में अब चर्चा हो रही है कि इस फिल्म के बाद महेश बाबू संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगे. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
संजय लीला भंसाली और महेश बाबू की मुलाकात
दरअसल, सुनने में आया है कि संजय लीला भंसाली ने एक आइडिया को लेकर महेश बाबू से बात की है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म ‘वाराणसी’ के बाद महेश बाबू इस प्रोजेक्ट को साइन कर सकते हैं, लेकिन अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है. तेलुगु नाउ पर छपी रिपोर्ट के अनुसार, संजय लीला भंसाली और महेश बाबू ने मुलाकात की है.
स्टोरी आइडिया डिसकस करने की जानकारी
रिपोर्ट के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान एक स्टोरी आइडिया डिसकस करने की जानकारी मिल रही है. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब ऐसी खबरें उड़ी हो कि भंसाली किसी साउथ एक्टर को नया स्टोरी आइडिया बता रहे हैं. जी हां, कुछ टाइम पहले भी सुनने में आया था कि अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर से लेकर राम चरण तक… संजय लीला भंसाली इन साउथ एक्टर्स के साथ भी कोलैबोरेशन की कोशिश कर चुके हैं.
प्रोजेक्ट एक्सप्लोर कर रहे हैं भंसाली
अब इस लिस्ट में महेश बाबू का भी नाम जुड़ रहा है. साथ ही ये भी सुनने में आया है कि संजय भंसाली, तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रोजेक्ट एक्सप्लोर कर रहे हैं. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि उस फिल्म के लिए कौन फिट होगा, जिसका पता समय के साथ ही लगेगा. अगर ऐसा होता है, तो ये फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होगा.
फिल्म ‘लव एंड वॉर’
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली इस वक्त ‘लव एंड वॉर’ का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क पूरा कर रहे हैं. इस फिल्म को अगले साल यानी 2027 में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का हाल ही में शूट कंप्लीट करने की जानकारी सामने आई है. अब देखने वाली बात होगी कि महेश बाबू और संजय लीला भंसाली साथ में काम करते हैं नहीं क्योंकि अभी इसको लेकर कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है. वहीं, महेश बाबू अभी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं.
यह भी पढ़ें- क्या सच में सोनू निगम ने उड़ाया सलमान खान की सिंगिंग का मजाक? वायरल वीडियो पर आया सिंगर का रिएक्शन
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
14 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
30 mins agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 day agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 day ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 day agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines