Ramayana Trailer: मशहूर फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर आज 30 जुलाई को सुबह 4:15 पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर आते ही छा गया है और इसने लोगों का दिल जीत लिया है. ट्रेलर को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है. हालांकि, इस बीच कई लोगों के मन में ये सवाल है कि आखिर फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर ब्रह्ममुहूर्त में क्यों रिलीज हुआ? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह?
क्यों ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज हुआ ट्रेलर?
दरअसल, फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर पहले 24 जुलाई को रिलीज होना था, लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर दिया गया. उस वक्त यश और रणबीर अमेरिका के सेन डिएगो में होने वाले कॉमिक कॉन में गए थे. वहां पर इस फिल्म का ट्रेलर दिखाने के बाद मेकर्स का प्लान इसे ग्लोबली यूट्यूब पर रिलीज करने का था, लेकिन फिर ऐसा नहीं हुआ और प्लान में बदलाव किया गया.
लीक हो सकता था ट्रेलर
लोगों को लगा कि ट्रेलर रिलीज हो जाएगा, लेकिन फैंस ट्रेलर का इंतजार करते रह गए और मेकर्स ने सोनी पिक्चर्स के साथ एक डील कर ली. इस डील के तहत तय किया गया कि फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर, ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ के थिएटर शोज के साथ अटैच किया जाएगा, लेकिन फिर इसके लीक होने के डर से मेकर्स ने इसे ब्रह्ममुहूर्त में रिलीज किया है.
‘ईश्वरीय समय’ है ब्रह्ममुहूर्त
इसके अलावा अगर ब्रह्ममुहूर्त की बात करें तो ये कोई आम समय नहीं होता है बल्कि ये ‘ईश्वरीय समय’ है. इस दौरान संपूर्ण ब्रह्मांड में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अपने चरम पर होता है. धर्म ग्रंथों और शास्त्रों के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में शुरू किया गया कोई भी शुभ कार्य कभी असफल नहीं होता है.
ट्रेलर में क्या-क्या खास?
फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर की बात करें तो इस फिल्म में ट्रेलर में कई खास चीजें हैं. ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक बेहद शानदार है. फिल्म के ट्रेलर में हांस जिमर और एआर रहमान का संगीत रोंगटे खड़े कर देता है. इसके अलावा ट्रेलर में दिखाए गए वीएफएक्स भी कमाल के हैं. फिर चाहे वो इंद्रदेव के ऐरावत को पंखों वाले हाथी के रूप में पेश करना हो या फिर विशालकाय गरुड़ पक्षीराज जटायु. अब हर किसी को फिल्म की रिलीज का इंतजार है.
यह भी पढ़ें- Ramayana का धांसू ट्रेलर रिलीज, ब्रह्म मुहूर्त में आए ‘राम और रावण’
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines