हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhurandhar 2 के इस एक्टर को क्यों मिल रही धमकी, किसने निभाया जहूर मिस्त्री नाम के हाइजैकर का किरदार?

Who is Vivek Sinha: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की हर तरफ चर्चा हो रही है. फिल्म के हर किरदार को लोगों का प्यार मिल रहा है. इस बीच अब एक एक्टर को धमकी मिल रही है. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Dhurandhar 2. image credit- social media

Who is Vivek Sinha: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. फिल्म की रिलीज से पहले इसके स्टार्स की भी खूब बातें हो रही हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक भी फिल्म की ही बातें हो रही हैं. इस बीच अब फिल्म के एक एक्टर को धमकी मिली है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में हाइजैकर

दरअसल, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में एक हाइजैकर नजर आ रहा है, जो फिल्म के ट्रेलर में आर माधवन के किरदार के सामने भारत को बुरा-भला कहता है. फिल्म के इस किरदार का नाम जहूर मिस्त्री है. इस हाइजैकर का रोल फिल्म में एक्टर विवेक सिन्हा ने निभाया है. हालांकि, अब विवेक सिन्हा को ट्रोल किया जा रहा है और उन्हें धमकी तक मिल रही है.

लोग समझ रहे पाकिस्तानी

सोशल मीडिया पर लोग विवेक को पाकिस्तानी समझ रहे हैं और यही वजह है कि विवेक को धमकी तक मिल रही है. अब बवाल होने के बाद खुद विवेक ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है. इसको लेकर विवेक ने एक वीडियो भी शेयर किया है. विवेक ने अपने इस वीडियो में कहा है कि हेलो, मेरा नाम है विवेक सिन्हा.

विज्ञापन

‘धुरंधर’ फिल्म का डायलॉग

मैंने कल एक वीडियो डाला था, जिसमें ‘धुरंधर’ फिल्म का डायलॉग था कि हिंदू बहुत ही डरपोक कोम है और पड़ोस… विवेक ने आगे कहा कि भाई इतना गुस्सा, मतलब इतने सारे कमेंट. हर कमेंट में यही हो रहा है कि तेरी शक्ल आतंकवादी जैसी है, मन कर रहा है कि इसको मार दे, तूने हमें गुस्सा दिला दिया. ये कर दिया, वो कर दिया.

विवेक ने किया धन्यवाद

विवेक ने आगे कहा कि एक बात बोलूं कसम से, इतना अच्छा लगा ना मुझे, हमारे अंदर जो देशभक्ति है ना, उसको सैल्यूट है कसम से. मैं आपको बता देता हूं कि मैं पाकिस्तान से नहीं हूं. मैं बिजनोर का रहने वाला हूं और अभी मैं मुंबई में रह रहा हूं. इतना प्यार मिल रहा है, इस प्यार के लिए आप सबका धन्यवाद.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- क्या अब तक की सबसे लंबी फिल्म है Dhurandhar 2, कितना है रणवीर सिंह की मूवी का रनटाइम?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola