Who is Vindu Dara Singh Second Wife: दारा सिंह के बेटे विंदु दारा सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में आ जाते हैं. विंदु दारा सिंह की दो शादियां हुई है. अभिनेता की पहली शादी ज्यादा नहीं चल पाई थी और इसके बाद उन्होंने रशियन ब्यूटी से दूसरी शादी कर ली, लेकिन सवाल ये है कि आखिर विंदु दारा सिंह की दूसरी वाइफ कौन हैं और एक्टर की पहली शादी किससे हुई थी? आइए जानते हैं…
कौन हैं विंदु दारा सिंह की दूसरी वाइफ?
विंदू की दूसरी वाइफ का डीना उमारोवा है, जो इंडियन नहीं बल्कि रशियन है. विंदू की विदेशी पत्नी खूबसूरती में किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं हैं. डीना अभिनेता की दूसरी पत्नी हैं. शादी के बाद डीना ने साल 2006 में मॉडलिंग छोड़ दी थी. अब वो Bluesky India (नेल पॉलिश ब्रांड) की CEO और Nail Academy की संस्थापक हैं. साथ ही वो कई सैलून और स्पा भी चलाती हैं. बता दें कि डीना रूस से ताल्लुक रखती हैं और पूर्व रशियन मॉडल हैं. कपल की एक बेटी है, जिसका नाम अमेलिया रंधावा है.
किससे हुई थी पहली शादी?
इससे पहले विंदु ने बॉलीवुड एक्ट्रेस फराह नाज आजमी से शादी रचाई थी. बता दें कि फराह बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू की बड़ी बहन हैं, लेकिन फराह के साथ विंदू का रिश्ता लंबा नहीं चल पाया था और दोनों अलग हो गए थे. साल 1996 में बॉलीवुड एक्ट्रेस फराह नाज आजमी और विंदु दारा सिंह ने शादी की थी.
चकाचौंध से दूर फराह नाज आजमी
साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया था. इस शादी से विंदू दारा सिंह को एक बेटा भी हुआ था. वहीं, अगर फराह नाज आजमी की बात करें तो वो बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर मुंबई में अपने परिवार के साथ एक शांत जीवन जी रही हैं. उन्होंने अभिनय छोड़ दिया है और अब कभी-कभार ही किसी फिल्म पार्टी या पारिवारिक फंक्शन में दिखाई देती हैं. फराह ने साल 2003 में अभिनेता सुमीत सहगल से दूसरी शादी की और अब वो उन्हीं के साथ रहती हैं.
यह भी पढ़ें- ‘साउथ से सत्ता तक…’, Thalapathy Vijay ही नहीं, इन सुपरस्टार्स ने भी राजनीति में मारी एंट्री
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines