Who Is Vidnyan Mane: म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक पलाश की खूब बातें हो रही हैं. इस बीच अब एक नया नाम लाइमलाइट में है, जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है. ये कोई और नहीं बल्कि विज्ञान माने हैं. इंटरनेट पर विज्ञान माने को लेकर खूब चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं विज्ञान माने?
कौन हैं विज्ञान माने?
विज्ञान माने की बात करें तो विज्ञान माने एक एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर बताए जा रहे हैं. माने लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. इसके अलावा माने मराठी सिनेमा के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. फिल्म इंडस्ट्री में माने को एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स में भी दिलचस्पी रखते देखा गया है.
माने और मंधाना का क्या रिश्ता?
इसके साथ ही अगर विज्ञान माने और स्मृति मंधाना के रिश्ते की बात करें तो दोनों को एक-दूसरे का करीबी दोस्त बताया जा रहा है. माने ने पलाश को लेकर कई हैरान करने वाले दावे किए हैं और शायद स्मृति का दोस्त होने के नाते ही इस मामले ने इतना तूल पकड़ा है. माने का कहना है कि वो स्मृति और पलाश दोनों को ही जानते हैं.
राजनीति में भी एक्टिव
इसके अलावा अगर विज्ञान माने की बात करें तो माने ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि वो राजनीति में भी एक्टिव हैं. साल 2024 में विज्ञान ने मिराज निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ा था. साथ ही वो कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हुए भी नजर आए हैं. साथ ही माने सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं.
पलाश और स्मृति विवाद
विज्ञान माने अपने सोशल मीडिया पर खुद से जुड़े अपडेट्स और प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी शेयर करते रहते हैं. अब माने पलाश और स्मृति विवाद को लेकर चर्चा में हैं. माने ने जो दावे किए हैं, उन्हें सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया है. अब देखने वाली बात होगी कि ये मामला क्या नया मोड़ लेता है?
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की वो सुपरहिट फिल्म, जिसके लिए इस एक्टर को किया गया था अप्रोच, बार-बार मीटिंग के बाद भी ठुकराया ऑफर
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 hr agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
6 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
9 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
10 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
13 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
16 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
16 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 day agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines