Who Is Stebin Ben: नया साल शुरू हो चुका है और बॉलीवुड में खुशियों की लहर शुरू हो गई है. हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. इस वक्त सोशल मीडिया पर नुपूर और उनके होने वाले हसबैंड की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं. इस बीच अब फैंस ये जानना चाहते हैं कि आखिर नुपूर के होने वाले हसबैंड कौन हैं?
कौन हैं नुपूर के होने वाले हसबैंड?
नुपूर सेनन के होने वाले पति की बात करें तो कृति सेनन के होने वाले जीजा का नाम स्टेबिन बेन है. स्टेबिन बेन कोई और नहीं बल्कि एक पॉपुलर सिंगर हैं. 9 मार्च 1993 को भोपाल में स्टेबिन बेन का जन्म हुआ था. साल 2018 से स्टेबिन बेन म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. स्टेबिन ने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है और लोगों ने उनकी आवाज को खूब पसंद भी किया है.
कई हिट गाने दे चुके हैं स्टेबिन
इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा अगर स्टेबिन की बात करें तो उन्होंने कुछ सिंगल हिट भी दिए हैं, जो बेहद पॉपुलर रहे हैं. स्टेबिन के पॉपुलर गानों की बात करें तो उसमें ‘साहिबा’, ‘थोड़ा थोड़ा प्यार’ और ‘रुला के गया इश्क’ जैसे हिट गाने शामिल हैं. इसके अलावा स्टेबिन के शोज भी हिट जाते हैं. स्टेबिन का अपना फैनबेस है और वो दुनियभर में एक हजार शोज कर चुके हैं.
अनंत अंबानी की शादी में किया था परफॉर्म
स्टेबिन की बात करें तो वो साल 2024 में अनंत अंबानी की शादी में परफॉर्म करने की वजह से सुर्खियों में आए थे. जी हां, उन्होंने अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग और संगीत सेरेमनी में कमाल का परफॉर्म किया था. ये तो सभी जानते हैं कि अनंत अबानी की शादी एक शाही शादी थी और इस शादी में देश-विदेश के सभी सिंगर आए थे, जिन्होंने सबका दिल जीता था.
नुपूर को किया प्रपोज
अब स्टेबिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है. चर्चा है कि स्टेबिन जल्द ही कृति सेनन की बहन नुपूर से शादी करने वाले हैं. हाल ही में स्टेबिन ने नुपूर को प्रपोज भी किया है. इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं. अब फैंस को दोनों की शादी की बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें- 2025 की वो वेब-सीरीज, जो तीसरे नंबर पर कर रही ट्रेंड, सस्पेंस इतना कि हर एपिसोड ढीले करेगा दिमाग के पेंच
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines