Priya Singh and Ashwajit Gaikwad: सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से प्रिया सिंह (Priya Singh) नाम काफी चर्चा में है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने बॉयफ्रेंड और महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC) के ब्यूरोक्रेट के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ पर कार से कुचलकर मारने का आरोप लगाया है। प्रिया सिंह पेशे से एक इन्फ्लुएंसर और ब्यूटीशियन हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें दिख रहा है उनके शरीर पर कई सारे चोट के निशान हैं और वो इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया सिंह पिछले 4 साल से लड़के के साथ रिलेशन में थीं, लेकिन उनका कहना है कि अश्वजीत गायकवाड़ पिछले चार साल से ही शादी शुदा था और उसने प्रिया से ये बात छिपाई थी और जब प्रिया को इस बारे में पता चला तो गायकवाड़ ने उनपर हमला करने की कोशिश की।
प्रिया ने अपने पोस्ट के जरिए न्याय की गुहार लगाई है। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उनके बॉयफ्रेंड ने उनपर अपनी कार चढ़ा दी और उन्हें मरने के लिए अकेले सड़क पर छोड़ दिया। अपनी पोस्ट में अश्वजीत के दोस्तों, सागर शेल्के, रोमिल पाटील, प्रसाद पाटील और जो सभी ठाणे निवासी हैं, के अलावा अपने बॉयफ्रेंड के ड्राइवर शिवा का भी नाम लिखा ।
ये भी पढ़ें-Palak Tiwari से लेकर Suhana Khan तक ये हैं बॉलीवुड सेलेब्स
कार्यक्रम में बुलाकर बॉयफ्रेंड ने की बदतमीजी
पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 338, 504 के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में घटना के बारे में डिटेल से बताया है, प्रिया के पोस्ट के मुताबिक, उन्हें उनके प्रेमी ने फोन करके एक कार्यक्रम में बुलाया था और जब वो उनसे मिलने पहुंची तो वो अजीब सा व्यवहार करने लगा। इसके बाद दोनों में थोड़ी देर बाद बहस शुरू हो गई, और जब प्रिया सिंह कार से उतरकर जाने लगी तो कार चला रहे व्यक्ति ने उन्हें कुचलने की कोशिश की, जिसके बाद वो गिरीं और गिरने से उनके पेट, बांहों और पीठ पर चोट लग गई और गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रिया सिंह के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines