Who is Jasmine Sandlas Fiance: मशूहर सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने दिल्ली में अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ की ओपनिंग कर दी है. इसी के साथ सिंगर ने फैंस को बड़ा सरप्राइज भी दे दिया है. जैसे ही लोगों को ये सरप्राइज मिला, तो हर कोई खुशी से झूम उठा. इस कॉन्सर्ट में जैस्मीन ने अपनी सगाई का ऐलान किया है और अपने मंगेतर को भी फैंस से मिला दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर जैस्मीन सैंडलस ने किससे सगाई की है?
कौन हैं जैस्मिन सैंडलस के मंगेतर?
जैस्मिन सैंडलस के मंगेतर की बात करें तो उनका नाम शेखर चौधरी बताया जा रहा है. शेखर का फिल्मों और म्यूजिक से दूर-दूर से कोई लेना-देना नहीं है. साथ ही शेखर लाइमलाइट से भी बहुत दूर रहना पसंद करते हैं. इसलिए शेखर चौधरी के प्रोफेशन, एजुकेशनल बैकग्राउंड के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाई है.
जैस्मिन ने लुटाया प्यार
बता दें कि दिल्ली कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते हुए जैस्मिन सैंडलस ने ऐलान किया है कि उनकी सगाई शेखर के साथ हो चुकी है. साथ ही डांस करते-करते उन्होंने अपनी अंगूठी फैंस के सामने फ्लॉन्ट की और इसी बीच सैंडलस ने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुला लिया. इस दौरान जैस्मिन जमाने के सामने अपने मंगेतर पर प्यार लुटाती नजर आईं.
शर्म से लाल हुए शेखर चौधरी
इस दौरान सिंगर ने चिल्लाकर सबको बताया कि दिस इज माई मैन… ये बात सुनकर जैस्मिन के सामने शेखर चौधरी शर्म के मारे लाल हो गए. इसी बीच जैस्मिन ने दौड़कर शेखर चौधरी को अपने गले लगा लिया और दोनों खुशी से झूमते नजर आए. इन दोनों को देखकर साफ है कि शेखर चौधरी अक्सर ही जैस्मिन के साथ अक्सर साए की तरह रहते हैं.
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियोज
दरअसल, कई बार जैस्मिन सैंडलस की टीम के साथ शेखर चौधरी को देखा जा चुका है. इससे एक बात तो साफ होती है कि जैस्मिन ने जिन्हें अपने हमसफर के तौर पर चुना है, वो हमेशा उनके साथ रहते हैं. दोनों के कई वीडियोज अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उनपर प्यार लुटा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ सिंगर Jasmine Sandlas ने की सगाई, लाइव शो में फैंस को मंगेतर से कराया रूबरू
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
8 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
8 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
13 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
1 day agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
1 day agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
1 day ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines