Sunil Grover brother Anil Grover in Dunki: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी (Dunki) आज सिनेमाघर में रिलीज हो गई है, इसको लेकर फैंस के मिले जुले रिव्यूज सामने आ रहे हैं। फिल्म में सभी कास्ट मेंबर्स की एक्टिंग फैंस को बहुत पसंद आई है। फिल्म की कास्ट की अगर बात करें तो इसमें शाहरुख खान, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर (Anil Grover) भी हैं।
कौन है अनिल ग्रोवर?
वैसे तो सभी फिल्म एक्टर अपने आप में उम्दा है, लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा इंसान है जो फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है वो है अनिल ग्रोवर। अनिल ग्रोवर कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी का किरदार निभाने वाले सुनिल ग्रोवर के भाई हैं। सुनकर हैरान हो गए न पर ये सच है जब आप फिल्म देखेंगे तो फिल्म में अनिल ग्रोवर के चेहरे की एक झलक देखकर आपको शायद सुनील ग्रोवर की याद आ जाए।
पंजाबी फिल्म में कर चुके हैं एक्टिंग?
अनिल ग्रोवर हरियाणा के मंडी डबवाली इलाके के रहने वाले हैं। उन्हें बचपन में क्रिकेट का बहुत शौक था। उन्होंने खुद कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वो एक्टिंग करेंगे और शाहरुख के साथ काम करेंगे। अनिल ग्रोवर का पंजाब से बहुत गहरा रिश्ता है और वो फिल्म में शाहरुख खान के दोस्त बली का किरदार निभाते हैं जो पंजाब से इंग्लैंड जाना चाहता है।
ये भी पढ़ें-Arbaaz Khan और Shura Khan इसी महीने रचाएंगे शादी!
इंस्टाग्राम पर हैं कितने एक्टिव?
इससे पहले अनिल ग्रोवर 2015 में आई पंजाबी फिल्म रमता जोगी में नजर आए थे और उसके बाद 2021 में आई फिल्म अतरंगी रे में भी दिखाई दिए, इसमें उन्होंने बहुत छोटा रोल प्ले किया था, इस वजह से लोगों ने उन्हें ज्यादा नोटिस नहीं किया, लेकिन अब ये चेहरे सबके सामने आ जाता है डंकी में वो पेशे से बाल काटने वाले हैं। उनकी इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की बात करें तो इंस्टाग्राम पर अभी उनके ज्यादा फॉलोअर्स नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर साढे़ चार हजार फॉलोअर्स हैं।
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
7 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
12 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
13 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
14 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
23 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
1 day agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines