23 साल पुरानी संजय दत्त की फिल्म ‘मुन्नाभाई’ तो याद होगी. फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म में जिमी शेरगिल भी थे. वहीं, ग्रेसी सिंह लीडिंग लेडी के रोस में थीं. बोमन ईरानी और संजय दत्त की नोकझोंक को काफी पसंद किया गया था. इसी फिल्म से एक और एक्ट्रेस को पॉपुलैरिटी मिली थी, जिसे ‘देख ले गर्ल’ के नाम से पॉपुलैरिटी मिली थी. लेकिन कुछ समय के बाद अचानक से ही वो स्क्रीन से गायब भी हो गई थीं. चलिए बताते हैं उनके बारे में.
दरअसल, हम जिस ‘देख ले’ गर्ल के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि ‘मुन्नाभाई’ की एक्ट्रेस मुमैत खान के बारे में बात कर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर के सफर की शुरुआत महज 13 साल की उम्र में की थी. जितनी तेजी से उन्होंने इंडस्ट्री में नाम कमाया उतनी ही तेजी से वो स्क्रीन से गायब भी हो गईं. ‘मुन्नाभाई’ के गाने ‘देख ले’ से उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी. 18 साल की उम्र में उन्होंने इस गाने से देशभर में सनसनी ही मचा दी थी.
इस गाने के बाद मुमैत खान ने कई हिंदी के साथ ही तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम किया, जिसमें उनके चार्टबस्टर आइटम नंबर, बोल्ड रोल्स करने के लिए मिले थे. इसके बाद उन्हें सेक्स सिंबल के तौर पर जाना जाने लगा. लेकिन फिर अचानक से मुमैत स्पॉटलाइट से गायब हो गईं.
यह भी पढ़ें: रातोंरात पॉपुलैरिटी, फिर भी गुमनामी जिंदगी जीने को मजबूर, 39 साल बाद कहां हैं Ramayana के ‘भगवान शिव’?
पाकिस्तानी पिता तो साउथ इंडियन थीं मां
मुमैत खान का जन्म पाकिस्तानी पिता और साउथ इंडियन मां के घर हुआ था. मुमैत ने अपना लगभग बच्चन मुंबई में ही बिताया लेकिन शहर की चमक-दमक के पीछे उनका परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था, जिसके बारे में किसी को भी भनक तक नहीं था. उन्हें काम करने के लिए माता-पिता ने कभी दबाव नहीं डाला था. पैसे कमाने की उनकी खुद की समझ थी. iDream Media से बातचीत में मुमैत ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा था कि उनके पैरेंट्स ने कभी भी पैसे कमाने के लिए नहीं कहा था लेकिन वो जैसे-जैसे बड़ी हो रही थीं तो वो और उनकी बहन को पता चलने लगा था कि उनके पास पैसे नहीं है. उन्होंने बचपन से ही स्ट्रगल किया था. वह स्कूल पैदल जाती थीं ताकि 1.50 रुपये बचा सकें और फिर उसे गुल्लक में डालती और पिता को दे देती थीं.
मुमैत बनीं आइटम क्वीन
मुमैत खान का असली नाम मुमताज अब्दुल राशिद खान था. लेकिन जब उन्होंने फिल्मों में करियर की शुरुआत की तो वो यहां पर मुमैत खान बन गईं. वहीं, उनकी बहन ने भी इंडस्ट्री में जुबिन खान बनकर एंट्री की थी. मुमैत ने ‘देख ले’ के बाद ‘हलचल’, ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’, ‘राउडी राठौर’ जैसी हिंदी फिल्मों और तेलुगु ब्लॉकबस्टर ‘छत्रपति’ और ‘पोकिरी’ में काम किया, जिसके बाद वो इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा डिमांड वाली आइटम गर्ल बन गईं.
यह भी पढ़ें: 1300 करोड़ी Dhurandhar का क्लाइमैक्स भोजपुरी फिल्म से किया गया कॉपी? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस हादसे के बाद बदली किस्मत
मुमैत खान की किस्मत तब बदल गई जब वो एक घटना का शिकार हो गईं. एक हादसे में उनके दिमाग की नसों में चोट आ गई और वो 15 दिनों तक कोमा में रही थीं. उन्हें दौरा पड़ने लगा. डॉक्टरों ने सला दी थी कि कम से कम 7 साल तक कोई काम नहीं, कोई व्यायाम नहीं और कोई शीरीरिक मेहनत नहीं. यह उनके करियर के लिए मौत के फरमान जैसा था. मुमैत ने क्लीयर किया कि उन्होंने इंडस्ट्री नहीं छोड़ी. उनका एक्सीडेंट हुआ और 5 नसें फट गई थीं. उनके लिए कुछ उठाना तक मुश्किल था. उनके दौरे की दवाइयां चल रही थीं और इसकी वजह से उनका वेट भी बढ़ गया था. एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने इन सात सालों में खुद को पढ़ने के लिए इस्तेमाल किया. इन सात सालों में उनकी मां ने उनका सपोर्ट किया.
आर्टिस्ट ना होतीं तो क्या होतीं मुमैत?
इतना ही नहीं, इस इंटरव्यू में मुमैत खान ने बताया कि अगर वो आर्टिस्ट ना होतीं तो क्या होतीं? उन्होंने बताया कि उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम होता है. वह सबसे ज्यादा टैटू वाली महिला होतीं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें टैटू का काफी शौक था. जब वो 18 साल की थीं तो उन्होंनो सोचा कि उन्हें पियर्सिंग चाहिए. सबके कान, भौंहें, नाक में थीं लेकिन उन्होंने निकाल दी और फिर जीभ छिदवाई. इस कारनामे के बाद करीब 8 महीने तक उनकी जीभ तीन गुना फूली रही थी.
यह भी पढ़ें: ‘मैं बस थोड़ा आराम…’, O Romeo फेम विक्रांत मैसी ने रिटायरमेंट पोस्ट पर दी सफाई; जानें क्या बोले एक्टर
विवादों में भी रहा नाम
मुमैत खान का नाम विवादों से भी खूब जुड़ा रहा. एक कैब ड्राइवर से उनका पब्लिक झगड़ा काफी चर्चा में रहा था और बाद में एक ड्रग केस में भी उनका नाम सामने आया था, जिसके चलते उन्हें ‘बिग बॉस तेलुगु’ सीजन 1 के लिए बीच शो से बाहर कर दिया गया था. हालांकि, बाद में उन्हें ड्रग केस में क्लीन चिट मिल गई थी. फेम छिन जाने को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें किसी बात का कोई पछतावा नहीं है. उनका मानना है कि ईश्वर ने ही दिया और उसी ने ही वापस ले लिया.
सिंगल हैं मुमैत खान
इतना ही नहीं, मुमैत खान ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी बात की और गहा कि वो 40 साल की उम्र में सिंगल हैं और उन्हें किसी बात का कोई पछतावा नहीं है. उन्होंने कहा कि वो कोई टिपिकल लड़की नहीं हैं. उनका मानना है कि उनके अंदर औरत और मर्द दोनों की पर्सनैलिटी है. वो अलग चीजों पर फोकस करती हैं और चार सीरियस रिलेशनशिप में रही हैं और अभी वो अपनी मर्जी से सिंगल हैं.
मेकअप और हेयर स्टाइलिंग में बढ़ाया करियर
मुमैत खान बताती हैं कि हादसे के बाद सबकुछ बदल गया. इस दौरान उनके पास सोचने के लिए काफी समय था तो उनका कहना था कि वो उन्हें इस दौरान पता चला था कि मेकअप और हेयर स्टाइलिंग में उनका काफी इंटरेस्ट है. ऐसे में उन्होंने हैदराबाद में इसकी ट्रेनिंग भी ली. इसे चुनने के पीछे की वजह के बारे में अभिनेत्री ने कहा कि इस तरह की चीजों में कमी है और साउथ इंडस्ट्री में ज्यादातर ट्रीटमेंट नहीं मिलता है. इसलिए वो यहां स्टैंडर्ड लाना चाहती थीं.
संबंधित खबरें
Netflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
2 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
6 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
8 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
9 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
11 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
14 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
22 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
1 day agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines