Gadar 3, Humraaz 2: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी हैं, जिनके सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने फिल्म ‘गदर 3’ और ‘हमराज़ 2’ को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है. अमीषा का एक वीडियो भी इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने इस पर क्या कहा?
मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं अमीषा पटेल
दरअसल, हाल ही में अमीषा पटेल को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. इस दौरान पैपराजी ने एक्ट्रेस को जमकर कैमरे में कैप्चर किया. इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान पैपराजी ने अमीषा ने सवाल कि ‘हमराज़ 2’ वेटिंग में है. इसके जवाब में अमीषा ने कहा कि गदर 3 और हमराज़ 2 सब पर काम चल रहा है.
अमीषा ने दिया जवाब
इसके आगे अभिनेत्री ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा कि जल्द से जल्द ये फिल्में आएंगी. अमीषा का ये जवाब सुनने के बाद हर किसी में इन फिल्मों के लिए एक्साइटमेंट दिख रहा है. यूजर्स ने भी एक्ट्रेस के पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर अपना-अपना रिएक्शन दिया है.
‘गदर 3’ का लोगों को इंतजार
गौरतलब है कि हाल ही में अमीषा ने अपने एक्स हैंडल पर #askamy सेशन रखा था और अपने तमाम चाहने वाले फैंस के सवालों के जवाब दिए. इस दौरान भी यूजर्स ने ‘गदर 3’ को लेकर सवाल किया था, जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था कि मुझ पर भरोसा कीजिए, जब भी फैंस गदर 3 में तारा और सकीना को देखेंगे, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच जाएगा.
फिल्म ‘गदर’ और ‘गदर 2’
सनी देओल की फिल्म ‘गदर’ और ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काटा था. दोनों ही फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया था. अब हर किसी को फिल्म के तीसरे पार्ट यानी ‘गदर 3’ का इंतजार है और कोई चाहता है कि ये फिल्म जल्द से जल्दी रिलीज हो. अब एक्ट्रेस के जवाब के बाद लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लेकर अब कब नया अपटेड आता है और ये कब रिलीज होगी?
यह भी पढ़ें- क्राइम, थ्रिलर और रोमांस से भरा होगा फरवरी का महीना, एक नहीं 7 बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करेंगी तांडव
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
2 days ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
3 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
3 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
3 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
3 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
3 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines