Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. दोनों ही फिल्मों ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बना रखी है और कलेक्शन करने में लगी हुई है. आइए जानते हैं कि इन फिल्मों के लेटेस्ट आंकड़े क्या हैं?
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपनी रिलीज के 6वें दिन यानी पहले बुधवार को 6.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 6 दिनों में टोटल 87.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. हालांकि, अभी ये फिल्म की कमाई के ऑफिशियल नंबर नहीं है और इनमें बदलाव हो सकता है.
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए 13 दिन
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना रखी है और उम्मीद है कि जल्द ही ये फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी. अब देखने वाली बात होगी कि इसके लिए फिल्म कितना टाइम और लेती है. वहीं, अगर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं.
‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने अपनी रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 13 दिनों में 88.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ इसके आस-पास ही है.
क्या होगी टोटल कमाई?
दोनों फिल्में कमाई के मामले में पूरा जोर लगा रही है. देखने वाली बात होगी कि इन दोनों फिल्मों की टोटल कमाई कितनी होती है. हालांकि, इसका पता समय के साथ ही लगेगा. फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में बड़ी स्टारकास्ट नजर आई है और लोगों को फिल्म पसंद आ रही है. वहीं, ‘कॉकटेल 2’ में भी शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जैसे कलाकार नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की वो फिल्म, जो Netflix पर टॉप 5 में कर रही ट्रेंड, हॉरर के साथ मिलेगा कॉमेडी का जबरदस्त तड़का
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
4 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
9 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
10 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
12 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
13 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
15 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
16 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
18 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines