---विज्ञापन---

Welcome 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, पहले दिन छापे इतने करोड़

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर एंट्री मार दी है. फिल्म की पहले दिन की कमाई को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है. आइए जानते हैं इसके कलेक्शन के बारे में...

---विज्ञापन---

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज हो चुकी है. आज 26 जून को फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन था. फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी रिलीज के पहले दिन ही धमाका किया है और शानदार कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन कितना कारोबार किया है?

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’

Sacnilk की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन खबर लिखे जाने तक 11.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने पेड प्रीव्यू में भी 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इन दोनों को टोटल करके फिल्म का कुल कलेक्शन 15.27 करोड़ रुपये हो गया है. अभी ये फिल्म के ऑफिशियल आंकड़े नहीं है और इनमें बदलाव होगा.

---विज्ञापन---

फिल्म को मिलेगा वीकेंड का फायदा

फिल्म ने पहले दिन के हिसाब से शानदार कलेक्शन किया है और अभी रात और देर रात के आंकड़े आने बाकी है. फिल्म के कलेक्शन के फाइनल आंकड़े आने के बाद ही इसके पहले दिन की टोटल कमाई का पता लगेगा, लेकिन अभी तक जो नंबर है उसके हिसाब से फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है. फिल्म को वीकेंड का भी फायदा मिलेगा और देखने वाली बात होगी कि ये वीकेंड पर कैसा कलेक्शन करती है.

फिल्म का कास्ट और बजट

इसी के साथ अगर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के बजट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 250 से 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. वहीं, अगर कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी, उर्वशी रौतेला, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, पंकज धीर, पुनीत इस्सर, किकू शारदा, फिरोज खान , सुदेश बेरी और व्रीही कोडवारा ने अहम किरदार निभाया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Arjun Kapoor ने काटा केक, बहन अंशुला ने अलग अंदाज में लुटाया प्यार

First published on: Jun 26, 2026 08:58 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola