Vivek Agnihotri on Making Film Opreation Sindoor: मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. चर्चा हो रही है कि विवेक अग्निहोत्री पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने वाले हैं. अब इस पर खुद विवेक ने अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि इन अफवाहों पर उनका क्या कहना है?
विवेक अग्निहोत्री ने क्या कहा?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक अग्निहोत्री ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है. उनका कहना है कि वो एक बड़े नेशनलिस्टिक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. हालांकि, फिल्ममेकर ने इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की हैं, लेकिन उनका कहना है कि वो टाइम आने पर इसके बारे में बताएंगे.
नेशनलिस्टिक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं विवेक
विवेक अग्निहोत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने संबंधी रिपोर्ट्स की पुष्टि करने या खारिज करने से मना करते हुए कहा कि मैं किसी का नाम नहीं बता रहा हूं. उन्होंने कहा कि मैं ये कह रहा हूं कि मैं एक बड़े नेशनलिस्टिक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं और मैं अपने टाइम पर इसकी अनाउंसमेंट करूंगा और ये बहुत बड़ा और दिलचस्प प्रोजेक्ट है.
सूत्र ने दी जानकारी
इन खबरों के सामने आने के बाद एक सूत्र ने जानकारी दी है कि भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अपनी अगली फिल्म के लिए साथ आए हैं. इसका निर्माण टी-सीरीज और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन के बैनर तले होगा और फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री करेंगे.
पहलगाम आंतकी हमले पर बेस्ड हो सकती है फिल्म
सूत्र ने आगे बताया कि ये फिल्म पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए सैन्य हमलों के कोडनेम पर आधारित है. फिल्म जम्मू और कश्मीर के पहलगाम आंतकी हमले पर बेस्ड है. इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि इसे सीक्रेट रखा गया है, लेकिन जल्द ही इसको लेकर कुछ रिवील किया जाएगा. अब देखने वाली बात होगी कि क्या विवेक का ये प्रोजेक्ट ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बेस्ड होता है या फिर वो कुछ और प्लान कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- ’30-40 से साल वो मेरे भाई…’, Subhash Ghai ने की Salim Khan के जल्दी ठीक होने की कामना, जानें क्या कहा?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines