12 Fail OTT Release: विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) स्टारर ’12वीं फेल’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धूम मचा रही है. ये मूवी विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी है. इस फिल्म की कहानी एक आईपीएस अधिकारी की जिंदगी और उसके स्ट्रगल पर आधारित है. 13 दिसंबर को इस मूवी ने थिएटर्स में 50 दिन पूरे कर लिए हैं. दरअसल ’12वीं फेल’ 27 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। उसी समय से सलमान खान की बहुचर्चित ‘टाइगर-3’ और रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर ‘एनिमल’ जैसी फिल्में भी कमाल कर रही हैं. बावजूद इसके, ’12वीं फेल’ ने देश भर में 51.81 करोड़ रुपये और विदेशों में 64.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
ओटीटी पर कब होगी रिलीज
थिएटर्स में 50 दिन पूरे करने की खुशी में मूवी के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इसे सेलिब्रेट किया है. इस मूवी को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक टेंपलेट शेयर किया है. इसमें लिखा है कि ‘डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की तरफ से 50 दिन और हो रहे मजबूत’।
इस टेंपलेट के कमेंट सेक्शन में फैंस भर-भर के कमेंट कर रहे हैं. ज्यादातर फैंस इस फिल्म के निर्माताओं से मांग कर रहे हैं कि इसे ओटीटी पर भी रिलीज की जाए. फैंस की मांग से पता लगाया जा सकता है कि उनके दिलों में इस फिल्म को लेकर कैसा क्रेज है. वहीं मीडिया रिपोर्टस की माने तो ये फिल्म इस साल किसी भी ओटीटी मंच पर नहीं रिलीज होने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में इस खबर को लेकर इस फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े कुछ सूत्रों को कोट किया गया है।
यह भी पढ़ें: दोस्ती की अमर कहानी बयां कर रहा Salaar का पहला गाना, ‘सूरज ही छांव बनके’ ने जीता फैंस का दिल
यूपीएससी स्टूडेंट्स का स्ट्रगल दर्शाती है कहानी
दरअसल ये मूवी उन सभी गरीब और मध्यम बैकग्राउंड से आने वाले स्टूडेंट्स के स्ट्रगल की कहानी है, जो यूपीएससी की तैयारी करने बड़े शहरों का रुख कर रहे हैं. साथ ही ये मूवी नाकामयाबी के बावजूद हौसला बनाए रखने को भी प्रेरित करती है. ’12वीं फेल’ की कास्टिंग की बात करें तो इस मूवी में विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर और प्रियांशु चटर्जी जैसे अभिनेता और अभिनेत्री मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
2 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
2 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
2 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
2 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
2 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines