हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

आखिरकार विक्रम भट्ट ने खोली अमीषा पटेल की पोल

Vikram Bhatt exposes Ameesha Patel : लंबे समय के बाद फिल्म गदर 2 में नजर आईं एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने अमीषा पटेल के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
विक्रम भट्ट ने अमीषा पटेल से रिश्ते को लेकर किया खुलासा।

Vikram Bhatt exposes Ameesha Patel : साल 2006 में विक्रम भट्ट की फिल्म अनकही रिलीज हुई थी। देखते ही दर्शक समझ गए कि यह तो निर्देशक की जिंदगी की दास्तां हैं। पत्नी अदिति भट्ट और प्रेमिका सुष्मिता सेन की कहानी। अपनी पत्नी के साथ रहते हुए एक मॉडल पर दिल आना और उसके साथ अफेयर कर लेना। वो मॉडल और कोई नहीं, उनकी पूर्व प्रेमिका सुष्मिता सेन थीं। उस फिल्म को बनाने के दौरान विक्रम सुष्मिता से अलग हो चुके थे और अमीषा पटेल के साथ रिश्ते में थे।

अमीषा की जिंदगी में तूफान

अनकही में अमीषा ने हीरो के पत्नी की भूमिका निभाई थी। अमीषा का उन दिनों ठीक-ठाक नाम था। लेकिन उनकी निजी जिंदगी में तूफान मचा हुआ था। अमीषा पटेल अपने पेरेंट्स से हद दर्जे की खफा थीं। उन्हें लगता था कि अब तक की उनकी सारी कमाई उनके माता-पिता ने हड़प ली है। वो अपने माता-पिता के खिलाफ केस करने की तैयारी कर रही थी। विक्रम भट्ट उस समय सुष्मिता से अलग हो रहे थे, उन्हें अमीषा का सहारा मिल गया और अमीषा को उनका।

यह भी पढे़ं : मशहूर एक्टर के हाथों में हाथ डाले चलती दिखीं Ameesha Patel, क्या एक्ट्रेस कर रही हैं डेट?

विक्रम भट्ट के साथ रहने से अमीषा को हुआ नुकसान

वो दोनों लिव इन में रहने लगे। विक्रम भट्ट के साथ रहने का अमीषा को फायदा से ज्यादा नुकसान ही हुआ। फिल्म निर्माता-निर्देशक उनके पास पहुंचने से कतराने लगे, उन्हें लगा कि अमीषा अब सिर्फ विक्रम की ही फिल्मों में काम करेंगी। दूसरे अमीषा को अपने पेरेंट्स के विरोध में लड़ने की वजह से भी काफी बदनामी झेलनी पड़ी। एक समय में टॉप की नायिका माने जानेवाली अमीषा का करियर देखते-देखते ढहने लगा। फिल्मी गलियारों में उनको लेकर तरह-तरह की बातें उड़ने लगीं। सबसे ज्यादा तो इस बात पर कि अपने माता-पिता को उसने कठघरे में खड़ा कर दिया। कहीं ना कहीं इन सबके पीछे विक्रम भट्ट को भी दोषी ठहराया जाने लगा कि वो पीछे से अमीषा को ऐसा करने के लिए उकसा रहे हैं।

अमीषा की चालाकी

पांच साल लिव इन में रहने के बाद अमीषा और विक्रम का रिश्ता समाप्त हुआ। उसी साल, जिस साल विक्रम की हॉरर फिल्म 1920 रिलीज हुई। अपने ब्रेकअप को लेकर उन दोनों ने मीडिया से कुछ नहीं कहा। बस दोनों की दुनिया बदल गई। विक्रम स्पिरुचियालिटी की तरफ बढ़ गए और अमीषा अपने आपको हॉट हीरोइन साबित करने में लग गईं।

लंबे समय के बाद फिल्म गदर-2 में अमीषा को मिली सफलता

अमीषा को लंबे समय बाद अब जाकर गदर 2 से कामयाबी मिली। हालांकि इस फिल्म के हिट होने का श्रेय उन्हें कम सनी देओल को पूरा दिया जा रहा है। पर कम से कम लंबे अर्से बाद अमीषा की किसी फिल्म को हिट का तमगा मिला है। अब जाकर विक्रम भट्ट ने भी अपने एक इंटरव्यू में अमीषा को लेकर एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, अमीषा मेरे पास इसलिए आई थी कि उस समय वो अकेली पड़ गई थी और अपने पेरेंट्स से उसका झगड़ा चल रहा था।

यह भी पढे़ं : ‘गदर’ से लेकर ‘Gadar 2’ तक Ameesha Patel का फिल्म से जुड़े इस खास शख्स से रहा 36 का आंकड़ा, ऐसी पूरी हुई शूटिंग

पेरेंट्स से बातचीत शुरू होने के बाद अमीषा हुई थी अलग

हालांकि विक्रम ने अपनी भूतपूर्व प्रेमिकाओं को बुरा नहीं कहा पर बातों-बातों में अमीषा की चालाकी तो बता ही दी। उस पूरे दौर में जब मीडिया विक्रम को बदनाम कर रही थी और उनके बारे में अनाप-शनाप खबरें बाहर आ रही थीं, उन्होंने बिलकुल रिएक्ट नहीं किया। उन्हें लगा कि अमीषा को बुरा लगेगा। लेकिन अमीषा ने अलग होने का फैसला तब लिया जब पेरेंट्स से उसकी बात होने लगी। विक्रम की बातों से यही लगा कि अमीषा ने उन्हें यूज किया। अमीषा के पास पैसे भी खत्म होने लगे थे और उन्हें यह भी अहसास होने लगा था कि विक्रम की गर्लफ्रेंड रह कर वो फिल्मों में कुछ काम हासिल नहीं कर पाएंगी।

अमीषा का फिगर को मेटेंन करना रहा फोकस

बाद के सालों में अमीषा कई रिलेशनशिप में रहीं, पर एक-दो साल में टाटा-बायबाय कह दिया। उनका पूरा जोर अपने फिगर को मेंटेन करने में रहा। इन दिनों विक्रम भट्ट अपनी दूसरी पत्नी श्वेताबंरी के साथ रह रहे हैं और फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें