2025 Best Film: बॉक्स ऑफिस पर हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं. कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो टिकट खिड़की पर अपना ऐसा दबदबा बना लेती हैं, जिसकी हमेशा चर्चा होती है. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया था. आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है?
विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’
हम जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ है. फिल्म ‘छावा’ के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को 90 से 130 करोड़ के बजट में बनाया गया था. फिल्म को बनाने में अच्छी खासी रकम खर्च हुई थी. वहीं, अगर इसके कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बेहद शानदार कलेक्शन किया था.
फिल्म का कलेक्शन
फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाका किया था और इस फिल्म ने भारत में लगभग 600 से 611 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. वहीं, अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 800 करोड़ का मोटा कलेक्शन किया था. फिल्म को दुनियाभर में बेहद प्यार मिला था.
मूवी की कास्ट
इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी, संतोष जुवेकर जैसे कलाकार नजर आए हैं. हर किसी ने फिल्म में बेहद शानदार काम किया है और सबकी एक्टिंग को बेहद प्यार मिला है.
फिल्म की कहानी
साथ ही अगर इसकी कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के निधन के बाद शुरू होती है. मुगल बादशाह औरंगजेब को लगता है कि शिवाजी के जाने के बाद मराठा साम्राज्य कमजोर हो गया है और वो आसानी से दक्कन (दक्षिण भारत) पर कब्जा कर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं होता है. फिल्म की आगे की कहानी के लिए आप इस फिल्म को देख सकते हैं. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- 1 घंटे 49 मिनट की वो फिल्म, जिसमें पुलिसवाले ने निभाया अपना ‘कर्तव्य’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
42 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines