Vicky Kaushal, Katrina Kaif: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अक्सर ही चर्चा में- रहते हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कपल की बातें होती रहती हैं. कुछ ही दिनों पहले दोनों ने अपने बेटे विहान कौशल का वेलकम किया है. बेटे के जन्म के बाद से ही कैटरीना लाइमलाइट से दूर हैं. हालांकि, विक्की कौशल कई बार नजर आ चुके हैं. इस बीच अब कपल पेरेंट्स बनने के बाद पहली बार एक साथ नजर आया है.
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ साथ में दिखे
सोशल मीडिया पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के कई वीडियोज साथ में वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज में कैटरीना और विक्की दोनों ही बेहद कमाल के लग रहे हैं. कैटरीना की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है और उनके चेहरे का ग्लो हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है. बेटे के जन्म के बाद कैटरीना पहली बार कैमरों के सामने नजर आई हैं और उन्होंने आते ही सारी लाइमलाइट चुरा ली है.
सहज और स्टाइलिश नजर आया कपल
इंटरनेट पर कपल के जो वीडियोज सामने आए हैं, उनमें दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जहां दोनों ने पैपराजी के लिए खुशी-खुशी पोज दिए और इस दौरान दोनों ही बेहद सहज और स्टाइलिश लग रहे थे. इन वीडियोज को देखने के बाद फैंस ने इनपर जमकर प्यार लुटाया और कपल की जमकर तारीफ की है.
कपल का लुक
लुक की बात करें तो इस दौरान विक्की ने काले रंग की टी-शर्ट और मैचिंग जींस पहनी थी, जिसके ऊपर उन्होंने भूरे रंग की जैकेट डाली थी. वहीं, कैटरीना काले रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने ओवरकोट और स्टाइलिश काले सनग्लासेस के साथ पूरा किया था. हालांकि, इस दौरान बेबी कौशल यानी बेटे विहान साथ में नहीं दिखे, जिसे लेकर कई लोगों ने सवाल किए हैं.
2025 में किया था बेटे का वेलकम
गौरतलब है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने सीक्रेटली एक-दूसरे को डेट किया था. कुछ समय डेटिंग करने के बाद कपल ने साल 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में एक ग्रैंड समारोह में शादी की थी. हालांकि, इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे. इसके बाद कपल ने नवंबर 2025 में अपने पहले बच्चे बेटे विहान कौशल का स्वागत किया है.
यह भी पढ़ें- डेब्यू फिल्म से रातोंरात स्टार बनी थी ये हसीना, फिर इंडस्ट्री से हो गईं गुमनाम, पहचाना?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines