Varun Dhawan: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फिल्म की रिलीज से पहले एक्टर को जबरदस्त ट्रोल किया गया, लेकिन अब एक और नई मुसीबत में एक्टर फंस गए हैं. इंटरनेट पर वरुण धवन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुंबई मेट्रो में नजर आ रहे हैं. जैसे ही वरुण का ये वीडियो वायरल हुआ, तो मुंबई मेट्रो अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा संबंधी चेतावनी दे डाली. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
वरुण धवन का वीडियो वायरल
दरअसल, इंटरनेट पर वरुण धवन का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि वरुण के आस-पास कुछ लोग नजर आ रहे हैं और अभिनेता ने मेट्रो के अंदर ही पुल-अप्स (एक्सरसाइज) करने शुरू कर दिए. अब इसको लेकर मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने चेतावनी जारी की है.
MMMOCL ने शेयर किया पोस्ट
मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपने एक्स पर इसे लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने वरुण के वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि इस तरह की हरकतें फिल्मों में ही सही लगती हैं, लेकिन रियल मेट्री में ऐसा ना करें. ग्रैब हैंडल्स (पकड़ने की छड़ें) पर लटकना सही नहीं है और ऐसा करने से जान को भी खतरा हो सकता है.
मेट्रो के नियमों के खिलाफ जाना गलत
इतना ही नहीं बल्कि अपनी पोस्ट में MMMOCL ने ये भी लिखा कि मेट्रो के नियमों के खिलाफ ऐसा करना बिल्कुल गलत है और इसके लिए जुर्माना या जेल भी हो सकती है. साथ ही उन्होंने लोगों से सुरक्षित और जिम्मेदारी से यात्रा करने की अपील की है. अब इस पोस्ट को देखने के बाद हर कोई MMMOCL की जमकर तारीफ कर रहा है.
फिल्म ‘बॉर्डर 2’
गौरतलब है कि वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फिल्म की रिलीज से पहले वरुण को ट्रोल किया गया था, लेकिन बाद में उनके किरदार को खूब सरहाना मिली. हर किसी ने अभिनेता की जमकर तारीफ की और अब इस बीच वरुण का ये वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद उन्हें चेतावनी मिली है.
यह भी पढ़ें- Border 2 के आगे नहीं टिके ‘धुरंधर’, ‘छावा’, Sunny Deol बने सबसे बड़े एक्शन स्टार, फिल्म ने कर डाला ये कमाल
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
2 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
2 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
2 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
2 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
2 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines