Urvashi Rautela Dating Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. वह अक्सर अपनी खूबसूरती की वजह से भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. लेकिन उनकी निजी जिंदगी के चर्चे कम नहीं रहते हैं. बीते कुछ समय पहले वह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ लिंकअप की खबरों की वजह से सुर्खियों में थीं. लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि उनकी जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो गई है. बताया जा रहा है कि वह करोड़पति सिंगर को डेट कर रही हैं. हालांकि, अभी इस मामले पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है.
दरअसल, उर्वशी रौतेला की एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें वो पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के साथ पोज देते नजर आ रही हैं. इसमें सिंगर को उनके पीछे बैठे मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है. दोनों के बीच क्लोज बॉन्डिंग और सेलिब्रेशन का माहौल देखने के लिए मिल रहा है. वीडियो में दोनों ही चिल करते दिखे हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करने के साथ ही कोई कैप्शन नहीं लिखा है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि दोनों प्री-वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन किया है.
यह भी पढ़ें: Anand Sagar Death Reason: कैसे हुई रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर की मौत? 15 सालों से इस बड़े दर्द में थे मेकर
बुर्ज अल अरब में थे उर्वशी रौतेला और एपी ढिल्लों!
खबरों की मानें तो उर्वशी रौतेला और एपी ढिल्लों सेलिब्रेशन के लिए बुर्ज अल अरब जैसी आइकॉनिक जगहों पर गए. इसके साथ ही एपी ढिल्लों और उर्वशी को लेकर जानकारी ये भी सामने आ रही है कि दोनों बुर्ज अल अरब के लग्जरी 24 कैरेट गोल्ड प्रेसिडेंशियल सूट में रुके थे. ये सूट एक्सक्लूसिविटी के लिए फेमस है. सूट में सॉफ्ट गोल्डन लाइट्स और अरेबियन गल्फ का शानदार व्यू है.
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
उर्वशी का एपी ढिल्लों संग वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर खूब रिएक्शन दे रहे थे. जब लिंकअप की चर्चा शुरू हुई तो एक्ट्रेस ने कमेंट बॉक्स को हाइड कर दिया. इसमें एक ने एक्ट्रेस की तारीफ में लिखा था, ‘आप बहुत प्यारी हो.’ दूसरे ने लिखा, ‘तुम असली अप्सरा हो.’ इसमें कई लोगों ने ये तक कहा कि इस मीटअप की उम्मीद नहीं थी.
यह भी पढ़ें: शाहिद कपूर की छठी सबसे बड़ी ओपनर बनी O Romeo, जानिए शनाया कपूर की मूवी का कैसा है हाल
इनके संग जुड़ चुका दोनों सितारों का नाम
गौरतलब है कि एपी ढिल्लों का नाम बीते दिनों तारा सुतारिया के साथ भी जोड़ा जा रहा था. एक स्टेज शो में दोनों के बीच क्लोजनेस देखी गई थी, जिसके एक्ट्रेस और वीर पहाड़िया के बीच ब्रेकअप की खबरें सामने आईं. ऐसे में अब एपी ढिल्लों का नाम उर्वशी के साथ जोड़ा जा रहा है. हालांकि, अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो वही जानते होंगे. इसके पहले उर्वशी के लिंकअप की चर्चा ऋषभ पंत के साथ थी और दोनों को बयानबाजी भी करते देखा गया था.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines