Urvashi Rautela Cannes 2026 Look: दुनियाभर की सिनेमा और फैशन इंडस्ट्री की हस्तियां 79वें कांस फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखा रही हैं. सोशल मीडिया पर देसी और विदेशी कलाकारों के लुक्स वायरल हो रहे हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. इस बीच अब उर्वशी रौतेला का कांस 2026 लुक चर्चा में आ गया है. उर्वशी रौतेला के कांस 2026 लुक की कीमत की बात करें तो ये किसी को भी हैरान कर सकती है क्योंकि ये 1000 करोड़ से भी ज्यादा है. आइए जानते हैं कि इस ड्रेस की कीमत कितनी है?
कितनी है ड्रेस की कीमत?
उर्वशी रौतेला के कांस 2026 के ग्लैमरस लुक की कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके इस पूरे लुक की कथित कीमत लगभग $155.87 मिलियन (1472 करोड़ रुपये) बताई जा रही है. बता दें कि इस कीमत में बड़े आराम से 1-1 करोड़ की लागत वाले 1472 आलीशान बंगले खरीदे खरीदे जा सकते हैं.
ऑफिशियल नहीं है ड्रेस की कीमत
दरअसल, कई फैशन रिपोर्ट्स और ऑनलाइन डिस्कशन के अनुसार, उर्वशी रौतेला के इस पूरे लुक की कीमत लगभग $155.87 मिलियन है. हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हउई है, लेकिन रिपोर्ट्स में यही दावा किया जा रहा है. इतना ही नहीं बल्कि इसकी वजह से उनके लुक को अंतरराष्ट्रीय फैशन चर्चाओं का हिस्सा बना दिया गया है.
ड्रामैटिक और रॉयल फैशन
गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला हमेशा ही अपने फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस के लुक्स हटके होते हैं और फैंस हमेशा ही उनके लुक्स के दीवाने हो जाते हैं. एक्ट्रेस के कांस 2026 लुक की बात करें तो इस बार उन्होंने पूरी तरह ड्रामैटिक और रॉयल फैशन को चुना था. उर्वशी का ये लुक लग्जरी और ग्लैमर का शानदार मेल था.
क्रिस्टल हेडपीस की चर्चा
एक्ट्रेस के इस लुक में सबसे ज्यादा चर्चा उनके शानदार क्रिस्टल हेडपीस की हो रही है, जिसे बेहद बारीकी से डिजाइन किया गया था और ये हेडपीस किसी शाही ताज जैसा लग रहा था. इसने उनके पूरे लुक को रॉयल और किसी पौराणिक कहानी जैसा एहसास दिया था. रेड कॉर्पेट पर आते है उर्वशी छा गईं और उनका लुक वायरल हो गया.
यह भी पढ़ें- Tara Sutaria ने Cannes 2026 में लगाया बोल्डनेस का तड़का
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
37 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines