2026 में एक्शन फिल्मों का जबरदस्त बोलबाला देखने के लिए मिलने वाला है. इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज की चर्चा जोरों पर है. इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. लेकिन 2026 में ये कोई एक मूवी नहीं है, जिसमें एक्शन ही एक्शन देखने के लिए मिलने वाला है. इस साल कई फिल्में हैं, जिसमें एक्शन की भरमार देखने के लिए मिलने वाली है.
धुरंधर 2
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसे ईद 2026 के मौके पर 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसमें हमजा अली और जसकीरत सिंह रंगी की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है. इसका पहला पार्ट सिनेमाघरों में 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज किया गया था और इसने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. ऐसे में अब फिल्म के सीक्वल का सभी को बेसब्री से इंतजार है.
मातृभूमि
सलमान खान स्टारर फिल्म ‘मातृभूमि’ भी इसी साल रिलीज की जाएगा, जिसका पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था. लेकिन अब इसका नाम ‘मातृभूमि’ कर दिया गया है. फिल्म सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज की जाएगी.
टॉक्सिक
कन्नड़ स्टार यश की 2026 की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इसे पहले 19 मार्च को रिलीज किया जाना था. इसकी रिलीज को अब पोस्टपोन कर दिया गया है. ये अब 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
हैवान
अक्षय कुमार और सैफ अली खान सालों के बाद स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. दोनों फिल्म ‘हैवान’ के जरिए पर्दे पर दिखाई देंगे. इनके बीच कड़ी टक्कर होने वाली है. मूवी में अक्षय विलेन की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं.
अल्फा
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ भी इसी साल रिलीज की जाएगी. ये 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म की खास बात ये है कि ये यश राज की पहली महिला स्पाई फिल्म है, जिसमें जबरदस्त एक्शन के साथ ही थ्रिल देखने के लिए मिलने वाला है.
लाहौर 1947
सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लाहौर 1947’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसके जरिए सनी लंबे समय के बाद प्रीति जिंटा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं. इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे और आमिर खान फिल्म के प्रोड्यूसर हैं.
किंग
इस लिस्ट में शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का भी नाम शामिल है. इसके जरिए एक्टर एक बार फिर से दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे. फिल्म को 14 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ये एक जबरदस्त एक्शन फिल्म है.
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
4 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
6 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
8 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
17 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
18 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
20 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
22 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 day ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines