Upcoming Movies in 2024: साल 2023 खत्म होने को है, ये साल दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर था। ओटीटी से लेकर सिनेमा तक फैंस को हर जोनर की फिल्में यहां देखने को मिली। अब ऐसे में सवाल ये उठता है, 2024 सिनेमा के लिहाज से दर्शकों के लिए कैसा रहेगा? कौन-कौन सी सीरीज या फिल्में आएंगी जो फैंस का मनोरंजन करेगी? अगर आप फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ऐसे में फिल्मों की एक लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं जिन्हें देखकर हम दावे के साथ कह सकते हैं, इनमें आपको मनोरंजन और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।
‘राणा नायडू’
राणा दग्गुबाती और वेंकटेश स्टारर ‘राणा नायडू’ तो आपको याद ही होगी, इसका दूसरा सीजन और नए ट्विस्ट के साथ आपको 2024 में देखने को मिलेगा।
शी
शी के पहले और दूसरा सीजन को बहुत पसंद किया था, वहीं अब इसका तीसरा सीजन भी अक्टूबर 2024 में नेटफ्लिक्स पर आ सकता है। रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।
मिर्जापुर 3
गुड्डू पंडित याद है न, अली फजल, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस सीरीज (Mirzapur) का तीसरा पार्ट आपको 2024 में देखने को मिलेगा, ये नवंबर 2024 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है।
खाकी
25 नवंबर 2022 में आई ‘खाकी’ (Khaki) वेबसीरीज का पहला सीजन दर्शकों को बेहद पसंद आया था। बताया जा रहा है इसका अगला सीजन सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर हो सकता है और ये जून 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ।
ऑपरेशन वैलेंटाइन
तेलुगु स्टार वरुण तेज की ये फिल्म ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ की कहानी बालाकोट एयरस्ट्राइक पर आधारित है, ये 16 फरवरी को सिनेमा में रिलीज होगी।
ग्यारह-ग्यारह
राघव जुयाल और कृतिका कामरा स्टारर क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘ग्यारह-ग्यारह’ के जनवरी 2024 में रिलीज होने की उम्मीद है। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट भी सामने नहीं आई है, ये Zee5 पर देखने को मिलेगी।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines